होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जागरण नेशनल एडिशन मध्यप्रदेश से शुरू, अब जयपुर की बारी
जागरण नेशनल एडिशन मध्यप्रदेश से शुरू, अब जयपुर की बारी
<div>समाचार4मीडिया.कॉम</div> <div>अब तक दिल्ली में प्रकाशित हो रहा जागरण का राष्ट्रीय संस्करण मध्यप्
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम
अब तक दिल्ली में प्रकाशित हो रहा जागरण का राष्ट्रीय संस्करण मध्यप्रदेश में भी कदम रख चुका है। हालांकि कुछ कानूनी दांव-पेच के चलते अखबार का प्रकाशन अभी दिल्ली से ही हो रहा है। लेकिन जल्द ही इस संस्करण का प्रकाशन भोपाल से शुरू हो जाएगा। फिलहाल अखबार का वितरण अभी केवल भोपाल में ही हो रहा है। जागरण नेशनल एडिशन के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने समाचार4मीडिया से बात करते हुए बताया कि नेशनल एडिशन के विस्तार के इस क्रम में अभी और भी फैसले लिए जायेंगे। इस दिशा में अगला कदम जयपुर होगा।
जागरण प्रकाशन के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर महेन्द्र मोहन गुप्ता ने हमसे बात करते हुए बताया था कि नेशनल एडिशन की शुरुआत के पीछे हमारा लक्ष्य उन पाठकों की आकांक्षाओ को पूरा करना है जो हिंदी अखबार में अंग्रेजी अखबार के स्तर का कंटेंट खोजते हैं। तकरीबन ढेड़ साल पहले जून महीने में जागरण के नेशनल एडिशन की शुरुआत दिल्ली हुई थी। तभी से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही जागरण के राष्ट्रीय संस्करण का विस्तार होगा। प्रकाशन की शुरुआत के बाद से ही राष्ट्रीय संस्करण ने जल्द ही रफ्तार पकड़ ली।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स