होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नईदुनिया कॉमनवेल्थ गेम में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेगी
नईदुनिया कॉमनवेल्थ गेम में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेगी
<div>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</div> <div>कॉमनवेल्थ गेम दिल्ली में 3 अक्टूबर, 2010 से शुरू हो चुके है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
कॉमनवेल्थ गेम दिल्ली में 3 अक्टूबर, 2010 से शुरू हो चुके हैं, इसको देखते हुए नईदुनिया ने घोषणा की है कि कॉमनवेल्थ गेम में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेगी। समाचारपत्र में रविवार को कॉमनवेल्थ गेम से संबंधित खबरों को समर्पित एक सप्लीमेंट, ‘तरंग’ दिया जायेगा। इसके अलावा, समूह पाठकों को मोबाइल और डिजिटल माध्यम के द्वारा लगातार अद्यतन करता रहेगा।
नईदुनिया ने घोषणा की है कि समूह कॉमनवेल्थ गेम में स्वर्ण पुरस्कार विजेताओं को 1 लाख रुपये, रजत पुरस्कार विजेताओं को 50 हजार रुपये, जबकि, कांस्य पदक विजेताओं को 25 हजार रुपये की राशि प्रत्येक विजेताओं को प्रदान करेगा।
नईदुनिया के सीईओ, विनय छजलानी ने इस अवसर पर कहा, “ यह खेल हस्तियों के प्रयासों को सम्मानित करने का यह छोटा सा प्रयास है। हम हमेशा से कहते रहे हैं कि क्रिकेट को बहुत ज्यादा ध्यान दिया जाता है, हमें दूसरे खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए और उन्हें भी प्रमोट करना चाहिए। हमें सिर्फ कहना ही नहीं अमल भी करना होगा। और इस दिशा में यह छोटा सा प्रयास है।”
इसके अलावा, नईदुनिया ने कॉमनवेल्थ गेम के कवरेज के लिए अच्छी तैयारी की है। छजलानी ने कहा, “हमारे सभी संस्करणों के खेल संपादक और बेस्ट स्पोर्ट्स रिपोर्टर पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। हमारे पास एक स्पेशल कोऑरडिनेशन डेस्क है जहां कॉमनवेल्थ गेम्स से संबंधित खबरें और फोटो एकत्रित किया जायेगा। वरिष्ठ संपादकों एवं विजुअलाईजर्स की एक टीम सूचना को अधिक प्रजेंटेबल बनाकर प्रस्तुत करेगी।”
नईदुनिया अपने वेबसाइट – डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.वेबदुनिया.कॉम के द्वारा डिजिटल माध्यम से कॉमनवेल्थ गेम से जुड़ी खबरों को हर समय अद्यतन करता रहेगा। इसके अलावा, मोबाइल फोन पर विशेष अप्लीकेशन के जरिए, सभी महत्वपूर्ण अपडेट्स, वेन्यू डिटेल्स, प्लयेर्स प्रोफाइल, पदक तालिका के अलावा अन्य महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए जायेंगे। यह अप्लीकेशन पहले से एप्पल एप्प स्टोर में ‘कॉमनवेल्थ गेम्स 2010’ नाम से उपलब्ध है।
नईदुनिया के द्वारा, कॉमनवेल्थ गेम में विजेता खिलाड़ियों के लिए पहले से ही प्रिंट और डिजिटल माध्यम पर कैंपेन चल रहा है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स