होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / गौतम शर्मा ‘इंडिया टीवी’ में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बने
गौतम शर्मा ‘इंडिया टीवी’ में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बने
<div><span style=font-size: small><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></span></div> <div><span
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
गौतम शर्मा ने ‘इंडिया टीवी’ में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स के रुप में ज्वाइन किया है। वे इससे पहले असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट और राजस्व प्रमुख (उत्तर) के पद पर ‘स्टार न्यूज़’ में पिछले चार सालों से काम कर रहे थे। शर्मा ने इसके अलावा, ‘आजतक’, ‘स्टार टीवी’ और ‘प्लानमैन मीडिया’ में भी काम किया है और उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में 11 वर्षों का अनुभव है।
शर्मा की नियुक्ति पर, टिप्पणी करते हुए, रितु धवन, प्रबंध निदेशक और सीईओ, ‘इंडिया टीवी’ ने कहा, “ ‘इंडिया टीवी’ एक युवा और उर्जावान संगठन है। गौतम शर्मा अपनी उर्जा और उत्साह के कारण ‘इंडिया टीवी’ के दर्शन में खूबसूरती से फिट बैठते हैं। वे ‘इंडिया टीवी’ को नई उंचाईयों पर ले जायेंगे। हम उनका स्वागत करते हैं।”
‘इंडिया टीवी’ में शामिल होने पर शर्मा ने कहा, “इंडिया टीवी एक ऐसा न्यूज़ संगठन है जिसका विस्तार हो रहा है। यह मेरे लिए एक महान अवसर है और मैं ‘इंडिया टीवी’ के अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं।”
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमेंsamachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स