होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / क़मर वाहिद नक़वी ने साझा किए, ‘आज तक’ के बदलाव के दस साल
क़मर वाहिद नक़वी ने साझा किए, ‘आज तक’ के बदलाव के दस साल
<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <div>‘इंडिया टुडे’ ग्रुप के न्यूज़ चैनल
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
‘इंडिया टुडे’ ग्रुप के न्यूज़ चैनल ‘आज तक’ को 31 दिसंबर 2010 को दस साल पूरे हुए हैं। जब, यह साल 2000 में लॉन्च हुआ था। जैसे-जैसे समय बीतता गया मार्केट में कई नए चैनल आए और मार्केट की इस डायनेमिक स्थिति ने चैनलों के कंटेंट में बदलाव लाने को दबाव बनाया। ‘आज तक’ ने किस तरह से इन चुनौतियों का सामना किया। इस बारे में, ‘आज तक’ के एडिटोरियल डायरेक्टर, कमर वाहिद नकवी ने हमारे साथ अपने अनुभव साझा किया।
‘आज तक’ के कंटेंट में आए बदलाव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “जब उपभोक्ता की प्राथमिकताएं बदल जाती हैं और प्रोडक्ट अपने आप को उन बदली हुई प्राथमिकाताओं के अनुसार अपने नहीं ढ़ाल पाता तो वह प्रोडक्ट पुराना हो जाता है। और यह प्वाइंट ही हमें हमारी कंटेंट स्ट्रेटजी में बदलाव के लिए लगातार गाईड करता रहा।”
इसी के साथ उनका मानना है कि समय बीतने के साथ साथ खबर की परिभाषा ही बदल गई है। न्यूज़ की बदलती इस परिभाषा को उन्होंने कंटेंट स्ट्रटेजी में अपनाया है। नकवी का कहना है कि एक न्यूज़ चैनल होने के नाते, चैनल की विश्वसनीयता और न्यूज़ देखने वाले, दर्शकों की संख्या में संतुलन बनाना सबसे जरुरी है। एक, कंटेंट स्ट्रटेजी जो सनसनी फैलाती है वह कुछ समय के लिए दर्शकों की संख्या बढ़ा सकती है। लेकिन, लंबे समय के लिए देखें तो यह ब्रांड वैल्यू और विश्वसनीयता को कम कर सकती है।
उन्होंने, यह भी कहा कि हिंदी न्यूज़ मार्केट में चार अलग-अलग प्रतिस्पर्धी आएं। लेकिन, ‘आज तक’ पिछले 5-6 सालों से नंबर वन बना हुआ है।
वाहिद नकवी का मानना है कि ‘’आज तक की मजबूती यह है कि वो वही खबर दिखाता है जो हर भारतीय के रोजाना की जिंदगी से जुड़ी होती है और उनकी जिंदगी पर सकारात्मक असर रखती है। ‘आज तक’ ने पिछले एक दशक मे जबरदस्त वृद्दि दर्ज की है। वहीं कुछ और भी मीडिया संस्थानों को भी समान ग्रोथ मिली है। 20 मिनट के न्यूज़ कैप्शूल से अपनी शुरुआत करने वाला ‘आज तक’ अब ‘इंडिया का नंबर वन’ न्यूज़ चैनल बन गया है। और, हमें इंटरनेशनल मार्केट जैसे यूएसए, यूके, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिलती रही है।
टैग्स