होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बीईए ने लीबिया में पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर जताया विरोध
बीईए ने लीबिया में पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर जताया विरोध
<div><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></div> <div>‘ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन’
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
‘ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन’ (बीईए) ने लीबिया के अधिकारियों द्वारा ‘अल जज़ीरा’ और अन्य समाचार संगठनों के पत्रकारों को अकारण हिरासत में लेने की भर्त्सना की है और हिरासत में लिए गए पत्रकारों को अविलंब रिहा करने की मांग की है।
‘ब्रॉडकास्टर्स एडिटर्स एसोसिएशन’ के अनुसार, “हरेक शांतिप्रिय नागरिक, संस्था और देश को पत्रकारिता के काम में इस तरह से बाधा पैदा करने की कोशिश का विरोध करना चाहिए।”
एसोसिएशन का कहना है, “हम मानते हैं कि मीडिया की आजादी ने पूरी दुनिया में शांति और लोकतांत्रिक मूल्यों की बहाली में हमेशा मदद पहुंचाई है। इसलिए यह संकट से जूझ रहे एक देश के लोगों के हित में है कि मीडिया को उसकी वैधानिक जिम्मेदारी का निर्वाह करने दिया जाए।”
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स