होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘यूटीवी’ जल्द ला रहा है दो नए चैनल
‘यूटीवी’ जल्द ला रहा है दो नए चैनल
<div> </div> <div><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></div> <div>‘यूटीवी ब्रॉडकास्ट
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
‘यूटीवी ब्रॉडकास्टिंग ग्रुप’ दो नए चैनल जल्द ही मार्केट में लॉन्च करने वाला है। इसमें, एक मास चैनल और दूसरा, ‘यूटीवी एक्शन’ चैनल का तेलुगु वर्जन होगा। तेलुगु चैनल के लिए मई और मास चैनल के लिए अगस्त का लक्ष्य रखा गया है। इसी योजना पर, काम करते हुए ग्रुप में कुछ बदलाव किये गये हैं। 15 साल का मीडिया मैनेजमेंट का अनुभव रखने वाले केनेथ अलफांसो को ‘यूटीवी बिंदास’ का बिजनेस हेड बनाया गया है जो कि इससे पहले ‘ज़ूम टीवी’ में एड सेल्स की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वे ग्रुप के सीईओ, एम के आनंद को रिपोर्ट करेंगे। अलफांसो को निखिल गांधी की जगह नियुक्त किया गया है।
वहीं गांधी को नए चैनल लॉन्च कराने की जिम्मेदारी दी गई है और इसी के साथ वे नेटवर्क के एड सेल्स का भी नेतृत्व करेंगे।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स