होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ओपन मैगजीन ने पूरे किए दो वर्ष

ओपन मैगजीन ने पूरे किए दो वर्ष

<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <div>आरपीजी एन्टरप्राइजेज के मीडिया वेंचर ओपन मीडिय

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

आरपीजी एन्टरप्राइजेज के मीडिया वेंचर ओपन मीडिया नेटवर्क द्वारा प्रकाशित प्रतिष्ठित साप्ताहिक पत्रिका ओपन ने सफलतापूवर्क दो वर्ष पूरे कर लिए हैं। दो वर्ष पूर्व मैगजीन का आगाज ऐसे समय में हुआ जब देश वैश्विक मंदी की जकड़ में था। लेकिन इस पत्रिका ने सफलता के नए आयाम गढ़ते हुए न केवल अपनी पहचान बनाई, बल्कि एडवर्टाइजिंग के लिहाज से भी मजबूत हुई। ओपन की दूसरी वर्षगांठ पर एक्सचेंज4मीडिया ने मैगजीन के पब्लिशर पी राजमोहन और दूसरे मीडिया प्लानर्स से ओपन के मद्देनजर बात की।
 
दो साल के इस सफर की यादों को ताजा करते हुए राजमोहन बताते हैं कि दो साल के भीतर ही मैगजीन 88,000 के सर्कुलेशन को छू रही है। साथ ही वैश्विक मीडिया ने हमारी स्टोरीज को सराहा और उन्हें फॉलो किया। ऐसे कई उदाहरण हैं जब ओपन की स्टोरीज को द गार्डियन, न्यूयार्क टाइम्स, द हफिंगटन पोस्ट, वाल स्ट्रीट जनरल में जगह मिली। राजमोहन ने कहा कि हाल में जब नीरा राडिया टेप प्रकरण को ओपन ने उजागर किया तब मैगजीन को काफी लोकप्रियता हासिल हुई।
 
मीडिया प्लानर्स के लिहाज से देखें तो भी मैगजीन सफलता के रास्ते पर ही बढ़ रही है। इस बाबत डेंट्सू मीडिया के संजय चक्रवर्ती का मानना है कि दो साल के भीतर ही ओपेन ने ऑडियंस और एडवर्टाइजर दोनों के मन में जगह बनाई है और मेरा मनना है कि इस सेगमेंट में ओपन का मुकाबला कोई भी दूसरा ब्रांड नहीं कर सकता।
 
हालांकि ओपन आईआरएस में रजिस्टर्ड नहीं है। मैगजीन के सर्कुलेशन और रेटिंग को लेकर राजमोहन का मानना है कि किसी भी मैगजीन की लोकप्रियता को एआईआर और टीआर के दाय़रे से बाहर रखकर देखना चाहिए। लेकिन मीडिया प्लानर्स इस बात को लेकर थोड़ा चिंतित जरूर हैं कि ओपन मैगजीन आईआरएस परव्यू के बाहर है। अलाई मीडिया की जनरल मैनेजर सुरभि सी मूर्ति कहती हैं कि कोई भी मैगजीन अगर आईआरएस द्वारा कवर नहीं की जाती है तो उसके परफॉरमेंस को पहचानना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, और हम किसी भी मैगजीन के मीडिया प्लान मार्केट के परसेप्शन से ही बनाते हैं।
 
इस सब के बाद भी ओपेन के भविष्य को लेकर राजमोहन आश्वस्त हैं। राजमोहन का मानना है कि अगले 12 महीने हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और हम इस पूरा प्रयास कर रहे हैं कि ओपेन को 360 डिग्री ब्रॉन्ड बनाया जाए। फरवरी 2010 में जब राजमोहन ओपेन के साथ जुड़े थे तब उन्होंने हमसे बात करते हुए कहा था कि ओपेन मैगजीन आरपीजी ग्रुप का पहला प्रोडक्ट हैं औऱ बेहतर एडिटोरियल टीम के साथ हमें भरोसा है कि हम जल्द ही मार्केट में अपनी पकड़ बना लेंगे। और यह हर मायने में सही साबित हुआ है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

9 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

9 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

9 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

18 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

15 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

20 hours ago