होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हम अनुवाद या कट-पेस्ट कॉपी संस्कृति में रच बस गए हैं

हम अनुवाद या कट-पेस्ट कॉपी संस्कृति में रच बस गए हैं

<div><span style=color: #800000><strong>गिरीन्द्र नाथ झा</strong></span></div> <div><span style=colo

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

गिरीन्द्र नाथ झा
आईनेक्स्ट,  कानपुर  
इंडिपेंडेंट शब्द पर मुझे कभी-कभी गुस्सा भी आता है। ऐसा लगता है मानो ये शब्द गढ़ा गया हो, खासकर मीडिया में इस शब्द के प्रयोग को लेकर। कहने को आज विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस है लेकिन एक मीडियाकर्मी खुद को कितना स्वतंत्र महसूस करता है? यह एक मौजू सवाल है। लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले प्रेस की स्वतंत्रता को आज यदि किसी से खतरा है तो वह बाजारवाद है। मैं यह नहीं कहता कि बाजार मीडिया का दुश्मन है, लेकिन उसकी दखलंदाजी मीडिया को खाए जा रही है। बाजार को अपनी सीमा तय करनी होगी। कंटेट इससे सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। अब बाजार यह फैसला ले रही है कि अखबार-पत्रिका में क्या छपे और समाचार चैनल प्राइम टाइम में क्या दिखाएं।  इस कारण न केवल उसकी निष्पक्षता प्रभावित हो रही है, बल्कि उस पर से जनता का विश्वास भी कम होता जा रहा है। मेरा मानना है कि मीडिया का जितना ज्यादा व्यवसायीकरण होगा उसकी निष्पक्षता उतनी ही प्रभावित होगी।
 
दूसरी अहम बात यह है कि पत्रकारों को भी कंफर्ट जोन से बाहर निकलना होगा। दरअसल प्रेस की स्वतंत्रता की बात करें तो पहले तो प्रेस को‘अपने आप’ से ही खतरा है। अधिकांश मीडिया घराओं का आज कोई स्पष्ट एजेंडा नहीं है। उसे अपने अंदर झांकना होगा और अपना विश्लेषण करना होगा। दरअसल विश्लेषण करने से कई बातें सामने आएंगी। कंटेट के स्तर पर हमें जमकर काम करना होगा। यदि हम और आप विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस सचमुच में मनाना चाहते हैं तो हमें ऑरिजनल कंटेट पर काम करना होगा। कंटेट जेनरेट नहीं हो पा रहे हैं, हम अनुवाद या कट-पेस्ट कॉपी संस्कृति में रच बस गए हैं। इसे बदलने की जरूरत है। आंकड़ों पर भरोसा करें तो आज पूरी दुनिया में १० फीसदी भी कंटेट जेनरेट नहीं हो रहा है, सब रिसाइकिल हो रहे हैं, मतलब यहां से वहां...। हम मीडियाकर्मियों को इस पर गंभीरता से विचार करना होगा।
 नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.comपर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 hour ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

1 hour ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 hour ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

10 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

7 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

11 hours ago