होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बाल स्वास्थ्य पर यूनिसेफ और इग्नू की मीडिया वर्कशॉप
बाल स्वास्थ्य पर यूनिसेफ और इग्नू की मीडिया वर्कशॉप
<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <div>यूनीसेफ और इग्नू ने संयुक्त रूप से बच्चों के स
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
यूनीसेफ और इग्नू ने संयुक्त रूप से बच्चों के स्वास्थ्य और टीकाकरण से जुड़े कई विषयों को लोगों तक संजीदगी से पहुंचाने के कल देश के कई हिस्सों में मीडिया कार्यशाला आयोजित की। इसी क्रम में दिल्ली में इग्नू मैदानगढ़ी कैंपस में आयोजित इस वर्कशॉप में हिस्सा लेने के लिए कई वरिष्ठ मीडियाकर्मी और संपादक पहुंचे। पैनलिस्ट के तौर पर आज तक के एडिटर इन चीफ कमर वाहिद नकवी, जी न्यूज के एडिटर सतीश के सिंह और दैनिक भास्कर के समूह संपादक श्रवण गर्ग मौजूद रहे।
दिल्ली में हुई वर्कशॉप में दूसरे केंद्रों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए जोड़ा गया और उन केंद्रो पर मौजूद कई युवा औऱ वरिष्ठ पत्रकारों ने दिल्ली केंद्र से जुड़े संपादकों से बाल स्वास्थ्य और टीकाकरण से जुड़े मसलों के कवरेज से जुड़ी समस्याओं पर सवाल पूछे।
कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए इग्नू पत्रकारिता विभाग के प्रमुख एस एन सिंह ने मौजूद संपादकों से इस तरह की खबरों को अखबार और टीवी में और ज्यादा जगह मिली उसके लिए संपादक किस तरह के कदम उठा रहे हैं। इसके जवाब में अपनी बात रखते हुए दैनिक भास्कर के समूह संपादक श्रवण गर्ग ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के 64 वर्षों बाद भी आज हम 61 प्रतिशत इम्यूनाइजेशन पर पहुंच हैं। यह आंकड़ा तो राष्ट्रीय है प्रांतीय स्तर पर तो हालात और भी हैं। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश जिसने देश को कई प्रधानमंत्री दिए हैं वहां पर यह आंकड़ा मात्र तीस प्रतिशत है।
इन मुद्दों को लेकर मीडिया का रोल क्या इसके जवाब में श्रवण गर्ग ने कहा कि मीडिया को लोगों ने गांव की लुगाई सबकी भौजाई की भूमिका में लाकर खड़ा कर दिया है। मीडिया का सरकार अपने राजनीतिक हितों के लिए ज्यादा इस्तेमाल करती है जबकि ऐसे मुद्दों से जुड़ी खबरों को सरकार सभी से छिपाती है। फिर भी हमने ऐसी खबरों को हमेशा प्रमुखता दी है।
इसी क्रम में जी न्यूज के एडिटर सतीश के सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं का ठेकेदारीकरण हो गया है और इनको जन चेनता के स्तर पर लाने के बजाए टेंडर से जोड़ दिया गया है। इसको पब्लिक डिलीवरी सिस्टम से जोड़ना बहुत जरूरी है। डॉक्टर गांव जाना नहीं जाहते और ज्यादा समस्याएं गांवों में ही हैं। मीडिया की भूमिका पर सतीश के सिंह ने कहा कि अगर मैं अपने चैनल की बात करूं तो जी ने हमेशा ऐसी खबरों को प्रमुखता दी है और हम जल्द ही हम ऐसी ही समस्याओं को लेकर एक कार्यक्रम पॉजिटिव न्यूज भी दिखाने जा रहे हैं।
आज तक के कमर वाहिद नकवी ने कहा कि अगर स्वास्थ्य सेवाओं में खामियां हैं तो मीडिया उसे दिखा रहा है और अगर बेहतर है तो भी दिखा रहा है। अगर कमियां ज्यादा हैं तो जाहिर सी बात है कि हम कमियां ही दिखाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन गजाला अमीन ने किया और इस पूरे आयोजन में यूनीसेफ की सोनिया सरकार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स