होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कान्स लायन्स 2011: भारतीय एजेंसियों के खाते में 24 पुरस्कार
कान्स लायन्स 2011: भारतीय एजेंसियों के खाते में 24 पुरस्कार
<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <div>कान्स लायन्स इंटरनेशनल फेस्टीवल ऑफ क्रिएटिविटी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
कान्स लायन्स इंटरनेशनल फेस्टीवल ऑफ क्रिएटिविटी 2011 में धीमी शुरुआत के बाद ऐसा लग रहा था कि भारत के लिए यह वर्ष सबसे खराब प्रदर्शन वाला होगा लेकिन भारतीय एजेंसियों ने जल्द ही वापसी की। भारतीय एजेंसियों को इस वर्ष 24 पुरस्कार मिले। इन पुरस्कारों में, एक क्रिएटिव इफेक्टिवनेस लायन्स, तीन गोल्ड लायन्स और दस सिल्वर और ब्रॉन्ज लायन्स शामिल है। अंतिम तीन श्रेणियों में शामिल सभी प्रविष्टियों को आश्चर्यजनक रूप से पुरस्कार मिले।
वर्ष 2008 में भारत को 23 लायन्स पुरस्कार मिले। इनमें एक ग्रांड पिक्स भी शामिल था और इस परंपरा को भारतीय एजेंसियों ने वर्ष 2009 में भी जारी रखा। वर्ष 2009 में 25 लायन्स मिले। वर्ष 2010 में भारतीय एजेंसियों को एक तरफ से झटका लगा और यह गिनती 17 तक आ गिरी। समारोह के अंतिम दिन भारतीय एजेंसियों को 24 लायन्स अवार्ड मिले।
भारतीय एजेंसियों में सबसे अधिक मुद्रा कम्युनिकेशन को लायन्स अवार्ड मिले और इस पर किसी को आश्चर्य नहीं हुआ। मुद्रा को तीन सिल्वर लायन्स, पांच ब्रॉन्ज लायन्स और नौ प्रविष्टियों के लिए शॉटलिस्टेड किया गया।
एक्सचेंज4मीड़िया के साथ बातचीत में मुद्रा कम्युनिकेशन के सीओओ, बॉबी पवार ने कहा, “ मैं बहुत लालची हूं, मैं और अवार्ड चाहता हूं।” वास्तव में, समारोह के अंत तक इस स्टेटमेंट में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
जिस तरह से साइलेंट एंथम ने मुद्रा को आगे बढ़ाया उसी तरह से जिलेट के शेव सूत्रा के लिए बीबीडीओ इंडिया चार्ट में उच्च स्थान पर रहा। लेकिन खेल में असली परिवर्तन डब्ल्यू ए एल एस से आया जिसके लिए बीबीडीओ इंडिया को क्रिएटिव इफेक्टिवनेस लायन्स अवार्ड मिला। इससे पहले, मुद्रा एक बड़े अंतर के साथ चार्ट में अग्रणी था। क्रिएटिव इपेक्टिवनेस लायन्स को मिले 10 प्वाइंट्स से मुद्रा और बीबीडीओ के बीच का अंतर कम हुआ। बीबीडीओ इंडिया कान्स लायन्स 2011 में दूसरी सबसे बड़ी सर्वोच्च एजेंसी रही।
तीसरे स्थान पर ओगिल्वी इंडिया रहा। द फिल्म क्राफ्ट गोल्ड से एजेंसी को चार्ट में उपर आने में मदद मिली और इसने मॅक्कन इरिक्शन वर्ल्ड ग्रुप, लोडेस्टार यूएम की जगह ले लिया। नंबर तीन पोजीशन पाकर ओगिल्वी इंडिया खुश है। ओगिल्वी इंडिया के सीईओ, राजीव राव ने इस अवसर पर एक्सचेंज4मीडिया से बात करते हुए कहा, “ओगिल्वी के प्रदर्शन से हम लोग खुश हैं। इंडियन रेलवे गोल्ड बहुत ही खास था क्योंकि यह हमारे लिए सिर्फ एक बड़ा क्लाइंट ही नहीं इसका विशेष महत्व भी है। कार्य बहुत ही बड़ा और वास्तविक था। हम लोग हमेशा महान कार्य करने का प्रयास करते हैं और यह हमें अवार्ड दिलाता है। इससे साबित होता है कि महान कार्यों को अवार्ड मिलता है। ”
मॅक्कन वर्ल्डग्रुप को इस समारोह में कुल मिलाकर 11 प्वाइंट्स मिले, जिसमें वन सिल्वर लायन्स, वन ब्रॉन्ज लायन्स और तीन प्रविष्टियों के लिए नामांकित किया गया। मॅक्कन वर्ल्डग्रुप को कान्स लायन्स 2011 में अवार्ड पाने वालों में चौथा स्थान मिला।
भारतीय एजेंसियों को मिले तीन गोल्ड लायंस में से दो लोडेस्टार यूएम और आउट ऑफ द बॉक्स को मिला। गोल्ड की वजह से ये दोनों एजेंसियां टैपरूट इंडिया के साथ पांचवें स्थान पर टाई कर सकी।
मैक्सस इंडिया और टीडब्ल्यूए/ इंडिया को एक-एक सिल्वर लायंन्स मिले और ये दोनों आठवें स्थान पर रहे।
ग्रेवर्ल्डवाइड इंडिया और सोरेंटो हेल्थकेयर दोनों एजेंसियों ने दसवें स्थान के लिए टाई किया।
जेडब्ल्यूटी इंडिया को एक ब्रॉन्ड लायन्स मिला और यह 11 वें स्थान पर रही।
जेडब्ल्यूटी इंडिया के सीईओ कोल्वीन हैरिस ने इस अवसर पर एक्सचेंज4मीडिया से बात करते हुए कहा, “कान्स ग्लोबल क्रिएटिविटी एजेंसियों के लिए ओलंपिक है। इसलिए एयरटेल के लिए ब्रॉन्ज लायंस मिलने पर हमें खुशी हुई। वैश्विक दृष्टिकोण से जेडबल्यूटी के लिए हमेशा से अच्छा साल रहा है। भारतीय संदर्भ में, हम अच्छा करने की कोशिश करेंगे और हम निश्चित रूप से अच्छा करेंगे। अगला साल अगला साल है। हम लोग निश्चित रूप से अच्छा करेंगे।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स