होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक स्वेदश’ नये लेआउट के साथ लॉन्च,राजेश पांडे बने स्टेट हेड
दैनिक स्वेदश’ नये लेआउट के साथ लॉन्च,राजेश पांडे बने स्टेट हेड
<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <div>‘दैनिक स्वदेश’ अखबार अ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
‘दैनिक स्वदेश’ अखबार अब खुद को और मजबूत कर रहा है। अखबार ने अपनी उपस्थिति नेट पर भी दर्ज करा ली है। ‘दैनिक स्वेदश’ प्रबंधन की योजना पुराने ढर्रे से निकल कर कुछ नये प्रयोग के साथ मार्केट में आने की हैं। 16 पेज का अखबार ‘दैनिक स्वदेश’ के तीन राज्यो में सात संस्करण हैं।
समाचार4मीडिया से बात करते हुए ग्रुप एडिटर, प्रमोद भारद्वाज ने बताया, “‘दैनिक स्वेदश ने अपना ईपेपर http://epaper.swadesh.in लॉन्च किया है। ‘दैनिक स्वदेश’ अपने रंग-रूप में बदलाव करते हुए नये लेआउट के साथ पाठको तक पहुंचा है। जल्द ही स्वदेश प्रबंधन कुछ और प्रयोग करेगा। हमारी कोशिश है कि हम ‘दैनिक स्वदेश’ को खुला और खिला बनायें, जिससे भाषा के साथ पाठक थोड़ी सी सांस ले पायें। हम स्वस्थ हिन्दी का प्रयोग कर रहे है न की फेसबुक और चैट की भाषा की. हमारी भाषा को पाठक पसन्द भी कर रहे हैं। प्रबंधन की अगली कोशिश छत्तीसगढ़ यूनिट को रीलॉन्च करने की है।”
‘नईदुनिया’ इंदौर में संपादक के रूप में काम कर रहे राजेश पांडे ने ‘दैनिक स्वदेश’ के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्हें भोपाल में स्टेट ब्यूरो का हेड बनाया गया है। इसके अलावा, राजेश सिटी को भी को-ऑर्डिनेट करेंगे।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स