होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘लोकमत समाचार’ को मिला नया अवतार
‘लोकमत समाचार’ को मिला नया अवतार
<div><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></div> <div><strong> </strong></div> <div>‘
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
‘लोकमत मीडिया लिमिटेड’ द्वारा प्रकाशित ‘लोकमत समाचार’ महाराष्ट्र के पांच शहरों – नागपुर, कोल्हापुर, औरंगाबाद, अकोला और जलगांव में 15 अगस्त, 2011 से अब नए रंग-रूप में प्रकाशित हो रहा है। ‘लोकमत समाचार’ अब नए डिजाइन, कंटेंट और रंगीन ले-आउट में पाठकों को ज्यादा आकर्षित कर रहा है।‘लोकमत समाचार’ के नए संस्करण का उद्देश्य अपने पाठकों को, शिक्षित, सूचित और मनोरंजन करना है। सप्ताह के अन्य दिनों में समाचारपत्र का स्टाइल और कलर रविवार के समाचारपत्र की तुलना में थोड़ा अलग होगा।
‘लोकमत मीडिया लिमिटेड’ ने अपने पाठकों को आकर्षित करने के लिए ‘उत्साह, उर्जा और उमंग’ नाम से एक नया कैंपेन शुरू किया है।
‘लोकमत मीडिया लिमिटेड’ के सीईओ, ज्वलंत स्वरूप ने इस अवसर पर कहा, “हमारा नया डिजाइन आज के हिन्दी बोलने वाले पाठकों को ध्यान में रखकर किया गया है जो अमीर, उद्यमी और आकांक्षा से भरपूर हैं एवं अपने आस-पास की खबरों के प्रति जागरूक रहता है। इसे ध्यान में रखते हुए ‘लोकमत समाचारपत्र’ का डिजाइन समकालीन और सुरुचिपूर्ण बनाया गया है। ‘लोकमत समाचार’ हमारे लिए गर्व का विषय है और पिछले 23 वर्षों से यह प्रकाशित हो रहा है।”
‘लोकमत समाचार’ के प्रोडक्ट हेड, मतीन खान ने नए डिजाइन के बारे में कहा, “महाराष्ट्र में हिन्दी पाठकों का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और यह आर्थिक रूप से भी मजबूत है। वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए, 23 वर्षों के बाद, हमने विशेष रूप से डिजाइन को परिवर्तित करने की जरूरत महसूस की है। पाठकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, हमारा लगातार यही प्रयास होता है कि अपने प्रोडक्ट को नया रूप-रंग दें।”
नए कंटेंट से ‘लोकमत समाचार’ पाठकों को अपनी ओर ज्यादा आकर्षित कर रहा है। उल्लेखनीय है कि ‘लोकमत समाचारपत्र’ के पांच संस्करण – नागपुर, कोल्हापुर, औरंगाबाद, अकोला और जलगांव हैं। 2010 की ऑडिट ब्यूरो सर्कुलेशन की रिपोर्ट के अनुसार, ‘लोकमत समाचार’ की 1.17 लाख प्रतियां, नागपुर, कोल्हापुर और अकोला में वितरित होती हैं।2010 की ऑडिट ब्यूरो सर्कुलेशन की रिपोर्ट के अनुसार, ‘लोकमत’, महाराष्ट्र का नंबर वन दैनिक समाचारपत्र है जिसका सर्कुलेशन गोआ को मिलाकर 17.5 लाख प्रतियों की है और आईआरएस की चौथी तिमाही की रिपोर्ट के अनुसार, एवरेज इश्यू रीडरशिप 75 लाख 5 हजार है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स