होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आईआरएस 2011 दूसरी तिमाही: ‘धारित्री’ को छोड़कर सभी उड़िया दैनिकों के पाठकों में लगातार कमी
आईआरएस 2011 दूसरी तिमाही: ‘धारित्री’ को छोड़कर सभी उड़िया दैनिकों के पाठकों में लगातार कमी
<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो </strong></p> <div>इंडियन रीडरशिप सर्वे 2011 की दूसरी तिमाह
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
इंडियन रीडरशिप सर्वे 2011 की दूसरी तिमाही उड़िया प्रकाशनों के लिए ज्यादा खुशी लेकर नहीं आया है। हंसा रिसर्च ने चारों उड़िया दैनिक समाचारपत्रों का सर्वे किया है, ‘धारित्री’ को छोड़कर एवरेज इश्यू रीडरशिप की तुलना में सभी दैनिकों के पाठकों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। ‘धारित्री’ के पाठकों की संख्या में पिछले एक वर्ष में 10 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई है।
नवीनतम आईआरएस के आंकड़ों के अनुसार, ‘संबाद’ के पाठकों की संख्या में पिछले साल की तुलना में 1 लाख 2 हजार की कमी दर्ज की गई है और यह 15 लाख 4 हजार पाठकों तक पहुंचने में कामयाब रहा है। इस बीच, ‘धारित्री’ के पाठकों की संख्या में, पिछले वर्ष की तुलना में 1 लाख 33 हजार की बढ़ोतरी दर्ज की गई है जो एवरेज इश्यू रीडरशिप के अनुसार, 14 लाख 55 हजार है। एआईआर के अनुसार, ‘समाज’ और ‘द समय’ के पाठकों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है। नवीनमत एआईआर आंकड़ों के अनुसार, ‘समाज’ के पाठकों की संख्या 13 लाख 97 हजार है जबकि, ‘द समय’ के पाठकों की संख्या एवरेज इश्यू रीडरशिप के अनुसार, 1 लाख 85 हजार रह गई है।
साप्ताहिक पत्रिका, ‘द साप्ताहिक समय’ के पाठकों की संख्या में भी नवीनमत एआईआर आंकड़ों के अनुसार, कमी दर्ज की गई है और इसके पाठकों की संख्या 2 लाख 60 है जबकि ‘निजुक्ति खबर’ ने शुरुआत में ही एवरेज इश्यू रीडरशिप के अनुसार, 1 लाख 35 हजार पाठकों तक अपनी पहुंच बनाई है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स