होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीवी100 के चैनल हेड बने राजीव पंछी
टीवी100 के चैनल हेड बने राजीव पंछी
<p><b>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो </b></p> <div>‘टीवी100’ से पिछले दिनों कई लोगों के इस्तीफ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
‘टीवी100’ से पिछले दिनों कई लोगों के इस्तीफे के बाद कई संस्थानों के साथ जुड़े रहे राजीव पंछी को संस्थान की अहम जिम्मेदारीयां सौपी गयी हैं। यह फैसला ‘टीवी100’ के एमडी, कुलिन गुप्ता द्वारा लिया गया। समाचार4मीडिया.कॉम से बात करते हुये ‘टीवी100’ से जुड़े सूत्रों ने खबर की पुष्टि की और बताया कि राजीव एक बार पहले भी संस्थान के साथ जुड़ चुके हैं।
राजीव पंछी ने अपने कॅरियर की शुरुआत ‘नवभारत टाइम्स’ से की थी बाद में, उन्होने रेडियो में समाचार लेखन और न्यूज़ रीडर के रूप में काम किया। वो लंबे समय तक मीडिया एजुकेशन और प्रोडक्शन हाउस से भी जुड़े रहे हैं। उन्होने ‘साधना एकेडमी फॉर मीडिया स्टडीज’ की स्थापना में अहम रोल निभाया और फिर इसके बाद वे ‘सुदर्शन’ चैनल के सीईओ भी बने।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स