होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हिन्दी मासिक पत्रिका ड्रीम लैंड करेगी अपना विस्तार
हिन्दी मासिक पत्रिका ड्रीम लैंड करेगी अपना विस्तार
<p><strong>शिशिर शुक्ला</strong></p> <div><strong>समाचार4मीडिया.कॉम </strong></div> <div><stron
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
शिशिर शुक्ला
समाचार4मीडिया.कॉम
लखनऊ से छपने वाली पत्रिका ड्रीम लैंड अब सभी हिन्दी भाषी राज्यों में अपना विस्तार करने की योजना बना रही हैं। 52 पेज की इस पत्रिका का मूल्य 15 रूपये है। पत्रिका का मुख्य फोकस राजनीति, शिक्षा, और स्वास्थ्य है।
समाचार4मीडिया से बात करते हुये पत्रिका के सीनियर मैनेजर प्रदीप कुमार पाठक ने बताया कि ड्रीम लैंड पत्रिका लखनऊ से छपने वाली पत्रिका है। प्रबंधन पिछले 10 माह से इसका प्रकाशन मासिक के रूप में कर रहा है। ड्रीमलैंड ने हमेशा उन खबरों को उठाने का काम किया हैं जो आज की चकाचौध में दब रह जाती हैं। हमारा प्लान सभी हिन्दी राज्यों में अपना विस्तार करना हैं। हम बहुत जल्द ही उत्तरांखड में पत्रिका का लॉन्च करेगें। जिसके चलते तमाम संवाददाताओं की आवश्यकता पत्रिका को होगी। पत्रिका के संपादक वरिष्ठ पत्रकार विनोद पुदेशिया हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स