होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / महुआ के यूपी हेड बने आर सी शुक्ला
महुआ के यूपी हेड बने आर सी शुक्ला
<p><b>शिशिर शुक्ला</b></p> <div><b>समाचार4मीडिया.कॉम</b></div> <div>हाल में ही लॉच हुए महुआ न्यूज चै
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
शिशिर शुक्ला
समाचार4मीडिया.कॉम
हाल में ही लॉच हुए महुआ न्यूज चैनल के इनपुट हेड आर सी शुक्ला को यूपी चैनल का चैनल हेड बनाया गया है। महुआ से जुड़ने से पहने आर सी न्यूज24 में बतौर डिप्टी एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर थे। समाचार4मीडिया.कॉम से बात करते हुये आर सी शुक्ला ने बताया कि संस्थान की योजना सबसे अलग अपनी जगह बनाने के लिए औरों से तेज चलना है
महुआ हमेशा से ही अपनी विश्वनीय खबरों के लिए जाना गया है उसी को हम उत्तर प्रदेश में भी शुरू कर रहे हैं। महुआ उत्तर प्रदेश आम लोगो के बीच जा कर उनके मुद्दे उठायेगा। हमने महुआ मुहिम, हक की आवाज, ब्रेकिंग न्यूज सहित ऐसे कई कार्यक्रम शुरू किये है जिसमें हम आज लोगो की समस्याओं को सुनकर उन्हे न्याय दिलाने का काम करेगें। ब्रेकिंग न्यूज एक ऐसा शो होगा जिसमें दिन भर की बड़ी खबर जो वास्तव में ब्रेकिंग न्यूज होगी उसे दिखाया जायेगा इस कार्यक्रम को महुआ के संपादक यशवंत राणा एंकर कर रहे हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स