होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दिव्य मराठी का महाराष्ट्र में एक साल पूरा
दिव्य मराठी का महाराष्ट्र में एक साल पूरा
<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <div>दैनिक भास्कर ग्रुप के मराठी अखबार दिव्य मराठी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
दैनिक भास्कर ग्रुप के मराठी अखबार दिव्य मराठी ने महाराष्ट्र में अपना एक साल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। दिव्य मराठी का पहला एडिसन 29 मई 2011 को औरंगाबाद में शुरू किया था। उसके कुछ समय अंतराल से चार और एडिशन नासिक, जलगांव, अहमदनगर और सोलापुर लॉन्च किये गये। दिव्य भास्कर के पाठकों के संख्या एवरेज इश्यू रिडरशिप के अनुसार 3.42 लाख है। और साथ ही एक सर्वे में बताया गया है कि इसके पाठक 25+ आयुवर्ग के हैं।
एक साल पूरा होने पर दैनिक भास्कर ग्रुप के महाराष्ट्र के बिजनेस हेड निशित जैन का कहना है कि दिव्य मराठी की सफलता यह दर्शाती है कि हम लोग पाठकों के साथ जुड़कर मार्केट में अपनी जगह बनाने में कामयाबी पाई है। आज के समय में दिव्य मराठी पांच एडिशनों के साथ सेंट्रल महाराष्ट्र के छोटे से शहर से लेकर जिले तक की पूरी कवरेज देता है। और सेंट्रल महाराष्ट्र मार्केट पूरे मार्केट की बजाय अच्छी मार्केट क्षमता रखता है।
वहीं स्टेट हेड(एडिटोरियल) अभिलाष खांडेकर का कहना है कि दिव्य मराठी ने पाठकों की जरूरतों और रूचि को समझकर उनके साथ जुड़ने का प्रयास किय है। और दिव्य मराठी को शुरू करने का एक कदम बढ़ाकर हम लोग पाठकों को अपने साथ जोड़ने के वादे पर टिके रहे। यह अखबार पाठकों का पाठकों के लिए है।
दैनिक भास्कर ग्रुप 13 राज्यों में अपने अखबार के 65 एडिशनों के साथ अपनी दखल रखता है। इसके हिंदी अखबार दैनिक भास्कर, गुजराती अखबार दिव्य भास्कर, मराठी अखबार दिव्य मराठी, हिंदी बिजनेस अखबार बिजनेस भास्कर, डिबी गोल्ड, डीबी स्टार और मैगजीन में अहा जिंदगी, बाल भास्कर, यंग भास्कर, लक्ष्य प्रकाशित हो रहे हैं। इसके साथ ही यह ग्रुप डिजिटल और रेडियो में भी अपनी दखल रखता है जिनमें इसका रेडियो स्टेशन माय एफएम 17 शहरों में मौजूद है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स