होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रिका समाचार विस्फोट अब उत्तर प्रदेश में भी होगी लॉन्च
पत्रिका समाचार विस्फोट अब उत्तर प्रदेश में भी होगी लॉन्च
<p><strong>शिशिर शुक्ला</strong></p> <div><strong>समाचार4मीडिया.कॉम </strong></div> <div>नागपु
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
शिशिर शुक्ला
समाचार4मीडिया.कॉम
नागपुर से प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका ‘समाचार विस्फोट’ अपनी पहली वर्षगांठ पर अन्य हिन्दी भाषी राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी अपना विस्तार करने जा रही है। पत्रिका मुख्यत: ग्रामीण पृष्ट भूमि को फोकस करेगी। समाचार4मीडिया से बात करते हुये पत्रिका के कार्यकारी संपादक संजय स्वदेश ने बताया कि समाचार विस्फोट वर्तमान में तकरीबन 10 राज्यों में पहुंच रही हैं। हम पत्रिका को पहली वर्षगांठ के अवसर पर उत्तर प्रदेश में लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। हमारी योजना है कि पूरे उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाको में अपना प्रतिनिधी नियुक्त करके वहां के मुद्दों को बहस में शामिल करने की है।
संजय स्वदेश का कहना था कि हमारा मुख्य उद्देश्य पत्रिका में वैचारिक सामग्री और न्यूज विश्लेषण देना होता है। पत्रिका में देशकाल के अनछुए मुद्दों की तह तक जाने वाली रिपोर्ट व आलेख होते हैं। ऐसी रिपोर्ट या आलेख कम पत्रिकाओं में ही देखने को मिलता है। क्योंकि अधिकतर पत्र पत्रिकाएं किसी न किसी स्वार्थवश जनहित के कुछ समाचार को दबा देती हैं। बेवाकी इस पत्रिका का तेवर है।
पत्रिका में विज्ञापन के प्रश्न पर संजय ने कहा कि हमारा उद्देश्य व्यवसाय करना नही बल्कि उन मुद्दों की बात करना है जो मुद्दे प्रिन्ट औऱ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से अछूते रह जाते हैं। हमारा प्रयास इंटरनेट पर हो रही बहस को ग्रामीणों तक पहुंचाना हैं। साथ ही आज भी शहरों में पढ़ने लिखने कि काफी पत्रिकायें मौजूद हैं, लेकिन गांवों में आज भी अच्छी पत्रिकाओं के लिये स्थान हैं, हम उसी के लिए प्रयासरत हैं। उत्तर प्रदेश व बिहार के सभी जिलों में पत्रिका से पार्ट टाइम, फुल टाइम कार्य के इच्छुक ईमेल– samachar.visfot@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स