होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीम अन्ना का मीडिया पर हमला, बीईए ने माफी मांगने को कहा
टीम अन्ना का मीडिया पर हमला, बीईए ने माफी मांगने को कहा
<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <div>ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन (बीईए) ने सोमवार क
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन (बीईए) ने सोमवार को पत्रकारों से अनशन स्थल पर हुई हाथापाई की कड़ी निंदा की है और टीम अन्ना से तुरंत माफी मांगने को कहा है. एक प्रेस विज्ञाप्ति के अनुसार, “ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन मीडिया कर्मियों पर अन्ना समर्थकों के हमले की निंदा करता है. बीईए इसे मीडिया के कामकाज में दखलंदाजी मानता है. मीडिया आंदोलन को निष्पक्ष तरीके से कवर करने की अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है. टीम अन्ना को अपने समर्थकों के दुर्व्यवहार पर तुरंत माफी मांगनी चाहिए.”
गौरतलब है कि घटना उस समय हुई जब अनशन को कवर करने पहुंचे मीडिया कर्मियों से अन्ना समर्थकों की हाथा-पाई हुई। टीम अन्ना का आरोप है कि उनके आंदोलन को मीडिया ठीक तरह पेश नहीं कर रहा है। बीईए ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा है कि मीडिया आंदोलन को निष्पक्ष तरीके से कवर करने की अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है. टीम अन्ना को अपने समर्थकों के दुर्व्यवहार पर तुरंत माफी मांगनी चाहिए."
उधर टीम अन्ना के एक सदस्य कुमार विश्वास ने पत्रकारों से हाथापाई की निंदा की है और कहा है कि ऐसा नहीं होनी चाहिए था. लेकिन इससे पहले टीम के वरिष्ठ सदस्य शांति भूषण ने जंतर मंतर पर जारी आंदोलन की कवरेज को लेकर मीडिया पर पक्षपाक्षी रवैया अपनाने का आरोप लगाया. उनके मुताबिक, “मीडिया टीआरपी की खातिर सच को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहा है. चैनल मालिक सच्चाई को नहीं दिखा रहे हैं.”
टीम अन्ना का अनशन इस बार पहले जैसी भीड़ नहीं खींच पा रहा है. इसीलिए मीडिया में सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये आंदोलन सिमट रहा है. यही सवाल अन्ना के समर्थकों को परेशान कर रहे हैं.
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स