होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हरियाणा और हिमाचल से जल्द लॉन्च होगा ए1 तहलका न्यूज चैनल
हरियाणा और हिमाचल से जल्द लॉन्च होगा ए1 तहलका न्यूज चैनल
<p><b>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</b></p> <div>ए1 न्यूज नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड जल्द ही हरियाणा और हिम
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
ए1 न्यूज नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड जल्द ही हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लिए इंफोटेमेंट चैनल लॉन्च करने जा रहा है। इस बारे में समाचार4मीडिया से बात करते हुये संपादक हरविन्द्र मलिक ने बताया ए1 तहलका चैनल हिन्दी और हरियाणवी भाषा का पहला इंफोटेमेन्ट चैनल होगा। प्रबंधन कि ओर से सभी तैयारीयां पूरी कर ली गयी है चैनल को सितम्बर में लॉच किया जायेगा। जिसमें 60% न्यूज और 40 % मनोरंजन से जुड़ा कंटेन्ट होगा।
मलिक का कहना था कि चैनल की शुरूआत में हरियाणा और हिमाचल दोनों प्रदेश की खबरें दिखायी जायेगी। बाद में ये दो अलग अलग चैनल होगें। प्रंबधन लोकल न्यूज और मनोरंजन की खबरों पर मुख्य फोकस करेगा। चैनल का हेड आफिस चंडीगढ़ में बनाया गया है। साथ ही ए 1 तहलका न्यूज शुरुआती दिनों में लोकल विज्ञापनदाताओं पर टारगेट करते हुये अपने कंटेन्ट को मजबूत करने का काम करेगा। संस्थान में भर्ती प्रक्रिया जोर शोर से चल रही है। तहसील औऱ जिले स्तर पर पत्रकारों की आवश्यकता है
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स