होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ग्रुप ऑफ मिनिस्टर की संपादकों के साथ बैठक आज
ग्रुप ऑफ मिनिस्टर की संपादकों के साथ बैठक आज
<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <div>यूपीए सरकार द्वारा गठित ग्रुप ऑफ मिनिस्टर ऑन म
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
यूपीए सरकार द्वारा गठित ग्रुप ऑफ मिनिस्टर ऑन मीडिया के सदस्यों की बैठक आज टीवी चैनलों के संपादकों के साथ होनी है। गौरतलब है कि सरकार ने जो मीडिया के लिए जीओएम बनाया है उसमें गृह मंत्री पी चिदंबरम, टेलकॉम मिनिस्टर कपिल सिब्बल, सूचना और प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री वी नारायण स्वामी, कानून मंत्री सलमान खुर्शीद, संसदीय मामलों के मंत्री पवन बंसल व स्वास्थ्य मंत्री गुलाम अली शामिल हैं।
उम्मीद की जा रही है कि मंत्रियों का समूह अन्ना आंदोलन को केंद्र में रखते हुए महंगाई व बिजली पानी जैसे अन्य मुद्दों पर संपादकों से बात करेगा।
गौरतलब है कि जीओएम ऑन मीडिया के साथ इससे पहले टीवी संपादकों की बैठक दिसंबर 2011 में हुई थी। इलेक्ट्रानिक मीडिया के संपादकों के साथ हुई बैठक में लोकपाल, रीटेल सेक्टर में एफडीआई व अन्य सरकारी नीतियों पर चर्चा की गई थी। मीडिया की तरफ से इस बैठक में टाइम्स नाउ से अर्नव गोस्वामी, एनडीटीवी से बरखा दत्त, सीएनएन-आईबीएन से राजदीप सरदेसाई, जी न्यूज के संपादक सतीश के सिंह, इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा, बीएजी से अनुराधा प्रसाद आज तक से प्रबल प्रताप सिंह शरीक हुए थे।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स