होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डिस्कवरी ने लॉन्च किया नया चैनल डिस्कवरी किड्स
डिस्कवरी ने लॉन्च किया नया चैनल डिस्कवरी किड्स
<p><strong><span>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</span></strong><br /> <span><span>डिस्कवरी नेटवर्क एशिया प
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
डिस्कवरी नेटवर्क एशिया पैसेफिक ने बच्चों के लिए नया चैनल शुरू करने की घोषणा की है। डिस्कवरी किड्स नाम का यह चैनल 4 से 11 वर्ष के बच्चों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। कंपनी के दक्षिण एशिया के उपाध्यक्ष राहुल जोहरी ने कहा, बच्चों की श्रेणी में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का काफी अभाव है। यह चैनल इस कमी को दूर करेगा। 24 घंटे का यह चैनल अंग्रेजी, हिंदी और तमिल भाषा में उपलब्ध होगा। जोहरी ने कहा कि कंपनी अगले सप्ताह इन चैनलों को ध्यान में रखकर वेबसाइट भी पेश करेगी। देश में डिस्कवरी चैनल की शुरुआत 1995 में हुई थी। फिलहाल भारत में डिस्कवरी के अलावा टीएलसी और एनिमल प्लेनेट नाम से चैनल हैं।
बच्चों के चैनल की संभावनाओं के बारे में उन्होंने कहा, भारत में करीब 37 करोड़ बच्चे हैं। जबकि चैनलों की संख्या केवल 5-6 है। इस क्षेत्र में बड़ा बाजार है जिसका दोहन अबतक नहीं हुआ है।
टैग्स