होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / महुआ विवाद पर ग्रुप एडिटर राणा यशवंत से विशेष बातचीत

महुआ विवाद पर ग्रुप एडिटर राणा यशवंत से विशेष बातचीत

<p><b>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</b></p> <div>महुआ न्यूजलाइन कर्मियों की सभी मांगे प्रबंधन ने मान ली ह

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

महुआ न्यूजलाइन कर्मियों की सभी मांगे प्रबंधन ने मान ली हैं। कल देर रात महुआ प्रबंधन ने महुआ न्यूज लाइन के 110 कर्मियों को  दो महीने की सैलरी और एक महीने का कंपेनशेसन चेक सौंप दिया। इस पूरे वाकये पर समाचार4मीडिया ने महुआ न्यूज के ग्रुप एडिटर राणा यशवंत से बातचीत की। प्रस्तुत है एक अंश :   
 
पिछले दो दिनों से चल रहा विवाद खत्म हो गया है. इस समय की स्थिति क्या है?
महुआ न्यूजलाइन कर्मियों की सभी मांगे प्रबंधन ने मान ली हैं। कल देर रात महुआ प्रबंधन ने महुआ न्यूज लाइन के 110 कर्मियों को  दो महीने की सैलरी और एक महीने का कंपेनशेशन चेक सौंप दिया। इस समय मेरे पास अपने सहयोगियों और प्रबंधन की ओर से कई नैतिक जिम्मेदारियां हैं, उन्हें पूरा करना है। फिर भी मैं अपने सभी सहयोगियों और दर्शकों को कहना चाहूंगा कि इस समय स्थितियां विपरीत थीं इसलिए प्रबंधन को हाथ खींचने पड़े जैसे ही हालात सुधरेंगे महुआ न्यूज लाइन की शुरुआत करीब दो महीने में फिर से की जाएगी।  
 
प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों की मांगे शुरू में ही क्यों नहीं मांगी?
ऐसा नहीं है कि प्रबंधन कर्मचारियों की मांग मानने के पक्ष नहीं था। हां चीजों को सेटल करने में थोड़ा वक्त तो लगता ही है। मुझे खुशी है कि मेरे सहयोगी अपनी मांगो के लिए बहुत ही मर्यादित तरीके से लड़े। और इस लड़ाई में मैं हर पल उनके साथ रहा। चूंकि संपादक एडिटोरियल और प्रबंधन के बीच की खिड़की होता है। इसलिए मुझे दोहरी भूमिका निभानी थी जोकि मैंने सच्चाई के साथ निभाई। मेरे सहयोगियों ने अपने व्यवहार और वाणी से मेरा मान रखा और प्रबंधन ने मेरे सहयोगियों की मांगो उसी रूप में स्वीकार करके उनका मान रखा।
 
यह पूरा वाक्या क्या था. चैनल को बंद करने का फैसले की शुरुआत कैसे हुई?
मैनेजमेंट को लगा कि मौजूदा हालात में हम महुआ न्यूजलाइन (यूपी-उत्तराखंड) ठीक से नहीं चला पा रहे हैं। हालांकि जो टीम इस चैनल को देख रही थी वह एक बेहतरीन टीम थी। लेकिन वास्तविक हालात का पता तभी चलता है जब आप रिंग में उतरिए। इस समय जो हालात प्रबंधन के सामने हैं उनके मद्देनजर मैनेजमेंट ने सोचा की इतनी बेहतर टीम रोज-रोज न घुटे इससे अच्छा है कि चैनल बंद कर दिया जाए। मेरे सहयोगियों और मेरे बीच एक भरोसा का रिश्ता था और वह रिश्ता बना हुआ है। कर्मचारियों का प्रोटेस्ट केवल इस बात का था कि उन्हें उनका हिस्सा मिले। प्रबंधन ने अपना फंड देखा और वादे के मुताबिक सबकी मांगे पूरी हुईं।
 
चैनल से जुड़े काफी लोग कह रहे हैं कि पी के तिवारी जी चैनल चलाना चाहते थे. फिर उनकी अनुपस्थिति में चैनल बंद करने का फैसला क्यों लिया गया?
मुझे नहीं पता कि पी के तिवारी जी ने अपनी यह इच्छा किससे जताई। चूंकि इस तरह की कोई बात उन्होंने मुझसे नहीं कही थी इसलिए इस बारे में मैं कोई टिप्पणी नहीं कर सकता।
 
उत्तराखंड चैनल तो अच्छा परफॉरमेंस दे रहा था। फिर उसे बंद करने का फैसला क्यों लेना पड़ा?
देखिए दोनों चैनल की टीम तो लगभग एक ही थी। अगर एक चैनल चलाते हैं तो पीसीआर की टीम और सिस्टम की टीम उतनी ही बड़ी होगी। आउटपुट की टीम को भले ही थोड़ा छोटा कर सकते हैं। ऑपरेशनल सेटअप को बहुत कम नहीं कर सकते. फर्क केवल ट्रेवल डिस्ट्रीब्य़ूशन कॉस्ट का होता है. लेकिन ऑपरेशन कॉस्ट कम नहीं था. फिर भी मैं आपको दोबारा स्पष्ट कर रहा हूं कि अभी की जो मौजूदा स्थित है उसमें फिलहाल यह अस्थायी फैसला लिया गया है।
 
तो यह माना जाए कि स्थितियां बेहतर होने पर चैनल की दोबारा शुरुआत होगी?
बिल्कुल! जैसे ही प्रबंधन मजबूती कि स्थिति में आएगा। चैनल की शुरुआत फिर से होगी।
 
आपके महुआ से जुड़ने के बाद कई स्थापित संस्थानों से लोग आपके कहने पर आए थे. आपको नहीं लगता कि उनके लिए संकट पैदा हो गया है?
देखिए, भविष्य द्रष्टा तो केवल संजय ही थे। मैं खुद एक बड़े संस्थान में बड़े पद पर था। मैं यहां आया यह सोच लेकर कि अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एक नई दुनिया खड़ा करूंगा. यह बात सही है क मेरे साथ जो टीम आई उनमें से 90 फीसदी लोग सिर्फ मेरे भरोसे आए थे। लेकिन अब उनका भविष्य संकट में है ऐसी बात नहीं है। हर दीवार से एक दरवाजा निकलता है। वे प्रतिभाशाली लोग हैं। आने वाले समय में यही लोग इंडस्ट्री के सितारे होंगे।
 
बिहार-झारखंड चैनल की जितनी रनिंग कॉस्ट है उससे कम ही रेवेन्यू उसे मिल रहा है फिर इस चैनल को क्यों नहीं बंद किया गया?
बिहार-झारखंड लगातार 39 हफ्ते से नंबर एक है. उस पर चलने वाली हर खबर वहां की सियासत की तकदीर तय कर रही है। दोनों ही चैनल स्थापित हैं औऱ उनकी एक विशेष पहचान है। उस चैनल में बहुत घाटा नहीं है, जो थोड़ा घाटा हो भी रहा है वह इवेंट और शोज के माध्यम से पूरा हो रहा है। यह चैनल भोजपुरी जोनर में एक बड़ा ब्रांड है। ऐसा नहीं है कि प्रबंधन न्यूजलाइन को बिना सोचे-समझे ही बंद कर दिया।  अगर बंद ही करना था तो फिर चलाते ही क्यों?  मैनेजमेंट की नीयत में कोई खोट नहीं है। टीम बेहद प्रतिभावान थी और मैनेजमेंट की कोशिश थी कि बिहार-झारखंड की तरह यूपी उत्तराखंड भी स्थापित चैनल हो।  
 
 नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

15 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

15 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

14 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

15 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

15 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

15 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago