होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हिंदी दैनिकों में जागरण फिर नंबर वन, टॉप टेन में चार अखबारों की पाठक संख्या में इजाफा
हिंदी दैनिकों में जागरण फिर नंबर वन, टॉप टेन में चार अखबारों की पाठक संख्या में इजाफा
<p><strong>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</strong></p> <p>आईआरएस 2012 की दूसरी तिमाही के जारी किए गए नवीनत
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
आईआरएस 2012 की दूसरी तिमाही के जारी किए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, टॉप टेन हिंदी दैनिकों में से चार दैनिकों की पाठक संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। और छह अखबारों ने अपने पाठक खोये हैं। दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, प्रभात खबर और पत्रिका ने अपने साथ नये पाठक जोड़ने में कामयाबी पाई है। वहीं दैनिक भास्कर, अमर उजाला, राजस्थान पत्रिका, पंजाब केसरी, नवभारत टाइम्स और नई दुनिया के पाठक कम हुए हैं।
इस बार के आंकड़ों के अनुसार ‘दैनिक जागरण’ के पाठकों की संख्या, एवरेज इश्यू रीडरशिप के अनुसार, 1 करोड़ 64 लाख, 12 हजार से बढ़कर 1 करोड़ 64 लाख, 29 हजार हो गई है। और इसी के साथ यह टॉप टैन में नंबर वन रहने में कामयाब रहा। दूसरे नंबर पर रहे दैनिक भास्कर की पाठक संख्या में कमी दर्ज की गई है। इस तरह से, ‘दैनिक भास्कर’ के पाठकों की संख्या, 1 करोड़ 45 लाख 53 हजार से घटकर1 करोड़ 45 लाख 48 हजार रह गई है।
तीसरे पायदान पर मौजूद हिंदुस्तान ने अपनी पाठक संख्या में इजाफा किया है। इसकी पाठक संख्या 1 करोड़ 21 लाख 57 हजार से बढ़कर 1 करोड़ 22 लाख 5 हजार हो गई है। अमर उजाला की पाठक संख्या में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। इसकी पाठक संख्या 86 लाख 93 हजार से घटकर 86 लाख 8 हजार रह गई है।
पांचवें नंबर पर रहे ‘राजस्थान पत्रिका’ के पाठकों की संख्या 68 लाख 7 हजार से घटकर 67 लाख 56 हजार रह गई है। वहीं, दूसरी तरफ ‘पंजाब केसरी’ की पाठक संख्या 33 लाख 86 हजार से घटकर 33 लाख 47 हजार रह गई है।
‘प्रभात खबर’ के पाठकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है इसकी पाठक संख्या बढ़कर 26 लाख 21 हजार हो गई है। ‘नवभारत टाइम्स’ के पाठकों की संख्या में 4 हजार की कमी हुई है। एवरेज इश्यू रीडरशिप के अनुसार, ‘नवभारत टाइम्स’ के पाठकों की संख्या घटकर 25 लाख 84 हजार हो गई है।
नौंवे नंबर पर मौजूद ‘पत्रिका’ के पाठकों में भी बढ़ोतरी हुई है। एवरेज इश्यू रीडरशिप आंकड़ों के अनुसार, ‘पत्रिका’ के पाठकों की संख्या 19 लाख 46 हजार से बढ़कर 20 लाख 72 हजार हो गई है। ‘नईदुनिया’ जो दसवें स्थान पर मौजूद है जिसकी पाठक संख्या में कमी दर्ज की गई है। इसकी पाठक संख्या घटकर 15 लाख 69 हजार हो गई है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स