होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मैगजीन जैसा रेज्युमे देख एडिटर ने लंदन में बिना इंटरव्यू लिए दी नौकरी
मैगजीन जैसा रेज्युमे देख एडिटर ने लंदन में बिना इंटरव्यू लिए दी नौकरी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। किसी भी सेक्टर में आज जॉब पाना बेहद मुश्किल हो गया है। एक पोस्ट के लिए इतने कैंडीडेट आते हैं और उन सबसे आगे निकलकर जॉब पाना एक बड़ा टॉस्क है। अक्सर कहा जाता है कि ‘फर्स्ट इंप्रेशन इज ए लास्ट इंप्रेशन’ और जॉब में अप्लाई करते समय आपका रेज्यूमे ही आपका पहला इंप्रेशन होता है। कई बार तो रेज्यूमे के गलत तरीके
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। किसी भी सेक्टर में आज जॉब पाना बेहद मुश्किल हो गया है। एक पोस्ट के लिए इतने कैंडीडेट आते हैं और उन सबसे आगे निकलकर जॉब पाना एक बड़ा टॉस्क है। अक्सर कहा जाता है कि ‘फर्स्ट इंप्रेशन इज ए लास्ट इंप्रेशन’ और जॉब में अप्लाई करते समय आपका रेज्यूमे ही आपका पहला इंप्रेशन होता है। कई बार तो रेज्यूमे के गलत तरीके से लिखे जाने की वजह भी नौकरी नहीं मिलती। लेकिन बेंगलुरु के 21 साल के सुमुख मेहता ने सिर्फ अपने रेज्यूमे से ही दुनिया की जानी-मानी मैगजीनों में से एक ‘GQ’ को इंप्रेस कर दिया। GQ मैगजीन के लंदन हेडक्वॉर्टर में बैठे एंप्लॉयर्स को उनका रेज्यूमे इतना भाया कि उन्होंने उसे बिना इंटरव्यू के ही नौकरी पर रख लिया। मैनेजमेंट ने मेहता के रेज्यूमे को बेहद क्रिएटिव तरीके से तैयार किया हुआ माना और वर्क प्लेसमेंट एक्सपीरियंस पर नौकरी दे दी। GQ में नौकरी पाने के लिए मैनेजमेंट स्टूडेंट सुमुख ने उनके ही स्टाइल में ही 20 पन्नों का 'मैगजीन रेज्यूमे' बनाया। इन 20 पेजों में उन्होंने अपना अनुभव, एजुकेशन क्वॉलिफिकेशन, हॉबीज समेत काफी कुछ लिखा है। इसे बनाने में उन्हें तीन हफ्ते लगे। इसके लिए उन्होंने फोटोशूट समेत ग्राफिक डिजाइनिंग तक खुद ही की। सुमुख का यह रेज्यूमे मार्केटिंग टीम के लिए था। इस अनोखे रेज्युमे में मैगजीन की तरह ही कवर पेज था, टेबल ऑफ कॉन्टेंट और एडिटर्स नोट था। इसके साथ ही हर पेज पर अपनी फोटो भी लगाई थी। पूरा लेआउट किसी मैगजीन जैसा लगता है। ढेर सारे रेज्यूमे को अपना ‘एक्स फैक्टर’ देने के बाद मेहता ने खुद का रेज्यूमे तैयार किया और ब्रिटिश GQ के लिए अप्लाई किया। GQ इंडिया के एडिटर मिस्टर चे कुरियन मेहता के रेज्यूमे से बेहद प्रभावित हुए और उन्होंने इसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। हफ्तों इंतजार करने के बाद मेहता के पास कॉल आया। उन्हें जेंटलमैन क्वार्टरली (GQ) के लंदन ऑफिस के लिए सीधे हायर कर लिया गया था। यह फैसला एडिटर-इन-चीफ डायलन जोंस ने लिया जो उनकी क्रिएटिविटी से खासे प्रभावित हुए। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स