होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस ब्रॉडकास्ट कंपनी से बेघर होंगे 200 मीडियाकर्मी
अब इस ब्रॉडकास्ट कंपनी से बेघर होंगे 200 मीडियाकर्मी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश ही नहीं विदेशों में भी मीडियाकर्मियों के जॉब्स की कोई गारंटी नहीं है। कॉस्टकटिंग के नाम पर
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अब ऑस्ट्रेलिया के पब्लिक ब्रॉडकास्टर 'ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन' (एबीसी) ने मंगलवार को घोषणा की कि वह आने वाले दिनों में 200 नौकरियों में कटौती करेगा, ताकि वह एक कंटेंट फंड बना सके और इस कंटेंट फंड से क्षेत्रीय इलाकों में और नए पद सृजित किए जा सके।
वहीं कॉरपोरेशन ने मीडिया में एक बयान जारी कर कहा कि एक ही पद पर कई कर्मचारियों की संख्या को कम करने के लिए भी कटौती की जाएगी।
प्रबंध निदेशक मिशेल गुथिरी ने कहा कि एबीसी पूरे संगठन से प्रबंधक पदों में 20 प्रतिशत की औसत कटौती करेगा। उन्होंने कहा कि प्रबंधन, सहायकों और एक ही पद पर कई कर्मियों की भूमिका में कटौती के कदम के तहत एबीसी से करीब 200 कर्मचारी जून तक जाएंगे।
बयान में कहा गया है कि कंटेंट फंड करीब पांच लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (3.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर) का होगा और इस राशि का इस्तेमाल क्षेत्रीय इलाकों में 18 महीने के भीतर 80 नए पदों के कर्मचारियों को किए जाने वाले भुगतान के लिए किया जाएगा। इसका उद्देश्य एबीसी के डिजिटल और विडियो प्रसारण को ग्रामीण और क्षेत्रीय इलाकों तक पहुंचाना है।
बयान में यह भी बताया गया कि एबीसी का आंतरिक पुनर्गठन भी किया जाएगा, जिसके तहत मुख्य मंडलों की संख्या 14 से घटाकर नौ कर दी जाएगी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स