होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस तरह करोड़ों की संपत्ति का मालिक बन बैठा यह पत्रकार, पढ़िए पूरी कहानी...  

इस तरह करोड़ों की संपत्ति का मालिक बन बैठा यह पत्रकार, पढ़िए पूरी कहानी...  

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे हाई प्रोफाइल जाल

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे हाई प्रोफाइल जालसाज गिरोह का भंड़ाफोड किया है, जो पत्रकारिता की आड़ में स्टिंग विडियो तैयार कर लोगों से रुपये ऐंठता था। इस ठग के निशाने पर केंद्रीय मंत्री, नेता और सरकारी अफसर होते थे। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान संजय कुमार तिवारी (40) और उसके साथी की पहचान गौरव शर्मा (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने तिवारी को ऐसा महाठग बताया है जिसने स्‍कूल के दिनों से ही लोगों को ठगना शुरू कर दिया था।

तिवारी के पत्रकार से लेकर ठग बनने की कहानी भी काफी रोचक है। उत्‍तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में सरकारी स्‍कूल के छात्र रहे तिवारी ने स्‍कूल प्रशासन को भी गुमराह करने की कोशिश की थी। उसने स्‍कूल प्रबंधन को वहां नकल होने की जानकारी दी थी लेकिन प्रिंसिपल ने उसका विश्‍वास करने के बजाय उसे सजा भी दी थी।

[caption id="attachment_34337" align="alignleft" width="188"] गौरव शर्मा[/caption]

इस घटना के कुछ दिनों बाद जब उत्‍तर प्रदेश के तत्‍कालीन शिक्षा मंत्री ने उस स्‍कूल का दौरा किया था, तब तिवारी ने उन्‍हें भी वही बता बताई थी जो उसने स्‍कूल प्रबंधन से कही थी।  तब स्‍कूल के उसी प्रधानाचार्य ने उन्‍हें नकद पुरस्‍कार दिया था और एक्‍शन भी लिया था।

इसके कुछ साल बाद तिवारी दिल्‍ली चला आया, उस समय उसकी जेब में बस 70 रुपये थे और बताया जाता है कि उसने लोगों को ठगी कर 10 करोड़ रुपये से ज्‍यादा कमाई करने के साथ ही यहां दो फ्लैट भी खरीद लिए।

पुलिस के अनुसार उसने अपने कॅरियर की शुरुआत ‘ऑल इंडिया रेडियो’  पर आने वाले युवावाणी कार्यक्रम पर कविता पढ़कर की। लेकिन उसकी महत्‍वाकांक्षाएं काफी बड़ी थी जो इतनी आसानी से पूरी नहीं हो सकती थीं। पुलिस ने बताया कि इसके बाद तिवारी ने न्‍यूज स्ट्रिंगर के रूप में काम करना शुरू कर दिया। अपनी कार्यकुशलता के बल पर उसने एक नए लॉन्‍च हुए न्‍यूज चैनल में नौकरी पा ली। इसके बाद उसने एक राष्‍ट्रीय हिन्‍दी दैनिक में साप्‍ताहिक कॉलम लिखना शुरू कर दिया और इसके बाद अपने दो पब्लिकेशन भी लेकर आया।

पुलिस के अनुसार तिवारी की जिंदगी में अहम मोड़ तब आया जब वह वर्ष 2000 के आसपास तहलका के एडिटर रहे तरुण तेजपाल के संपर्क में आया। उस समय यह देखकर उसकी आखें चौंध गईं कि स्टिंग ऑपरेशन से तरुण तेजपाल को इतनी प्रसिद्धि मिली और उन्‍हें जेड प्‍लस की सुरक्षा भी मिली थी।

इसके बाद उसने स्टिंग ऑपरेशन को ही अपना पेशा बना लिया और लोगों से उगाही करनी शुरू कर दी। हालांकि उसके खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ था।

पुलिस के अनुसार, तिवारी ने पूछताछ में बताया कि मोदी सरकार के सत्‍ता में आने के बाद स्टिंग से पैसा जुटाना उसके लिए काफी मुश्किल हो गया था। अपने बिजनेस को चलाने के लिए उसने गौरव शर्मा को साथ मिलाया और पैसा लाने-ले जाने के लिए कुछ युवकों को नौकरी पर भी रखा। मुख्य आरोपी सिर्फ नेताओं, नौकरशाहों और सीनियर अफसरों को ही अपना निशाना बनाता था। बात पक्की होने के बाद पैसे लेने के लिए खुद नहीं जाता था। इसके लिए काम पर रखे गए युवक वहां पहुंचकर संबंधित अफसर या नेता से संजय या फिर गौरव की बात कराते थे।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

17 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

17 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

17 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

17 hours ago