होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / देशभर में पत्रकारों पर हमले की हुईं इतनी घटनाएं, सूची में ये राज्य है नंबर-1

देशभर में पत्रकारों पर हमले की हुईं इतनी घटनाएं, सूची में ये राज्य है नंबर-1

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। देश के विभिन्न हिस्सों पर पत्रकारों पर हमलों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पत्रकार कितने असुरक्षित हैं, इस बात का अंदाजा हाल ही में राज्यसभा में बताए गए आंकड़ों से लगाया जा सकता है।  देशभर में पिछले 2 वर्षों में पत्रकारों पर हमलों की लगभग 15

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

देश के विभिन्न हिस्सों पर पत्रकारों पर हमलों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पत्रकार कितने असुरक्षित हैं, इस बात का अंदाजा हाल ही में राज्यसभा में बताए गए आंकड़ों से लगाया जा सकता है।  देशभर में पिछले 2 वर्षों में पत्रकारों पर हमलों की लगभग 150 घटनाएं सामने आईं हैं, जिनमें से सबसे अधिक यूपी में हैं। यहां पत्रकारों के हमले के 64 मामले सामने आए हैं, जबकि मध्य प्रदेश में ये संख्या 7 है। वहीं हैरानी की बात ये है कि पश्चिम बंगाल सरकार इस तरह के आंकड़े केंद्र सरकार को भेजती ही नहीं है।

यह जानकारी हाल ही में राज्यसभा में गृह राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने पूरक प्रश्नों के जवाब में दी। उन्होंने बताया कि पत्रकारों पर हमलों के साल 2014 में 114 और 2015 में 28 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 2014 में 32 और 2015 में 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया। हांलाकि इनमें पश्चिम बंगाल की घटनाएं शामिल नहीं हैं, क्योंकि राज्य सरकार केंद्र को इस तरह के आंकडें उपलब्ध नहीं कराती।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेशों में भी पिछले 2 वर्षों में पत्रकारों पर हमले की कोई घटना सामने नहीं आई।

गृह राज्य मंत्री ने कहा कि पत्रकारों पर हमले की सबसे अधिक 64 घटनाएं उत्तर प्रदेश में हुईं हैं, जिनमें से 63 घटनाएं 2014 में और केवल एक घटना साल 2015 में हुई। वर्ष 2014 में पत्रकारों पर हमले की बिहार में 22, मध्य प्रदेश में 7, महाराष्ट्र में 5, आन्ध्र प्रदेश में 4 और गुजरात में 3 घटनाएं हुईं।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर हमले के मामले भारतीय दंड संहिता की धारा 325, 326 ,326 क और 326 ख के तहत दर्ज किए जाते हैं। मौजूदा कानूनों में पत्रकारों सहित सभी नागरिकों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त प्रावधान हैं।

अहीर ने भारत को पत्रकारों के लिए खतरनाक देश मानने से इनकार किया और कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा से जुड़ा मामला राज्य सरकारों का है और ऐसी कोई शिकायत नहीं मिलती कि पत्रकारों पर हमलों के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में कोई आनाकानी की जाती है।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों के लिए किसी विशेष सुरक्षा नीति का फिलहाल कोई विचार नहीं है और मौजूदा कानून पत्रकारों सहित नागरिकों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

12 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

12 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

12 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

12 hours ago