होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 3 साल में सरकार ने 147 चैनलों के लाइसेंस किए रद्द, बताई ये वजह...
3 साल में सरकार ने 147 चैनलों के लाइसेंस किए रद्द, बताई ये वजह...
सरकार ने पिछले तीन साल में 147 टीवी चैनलों के लाइसेंस रद्द किए हैं। इनमें...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
सरकार ने पिछले तीन साल में 147 टीवी चैनलों के लाइसेंस रद्द किए हैं। इनमें न्यूज और नॉन न्यूज दोनों कैटेगरी के चैनल शामिल हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सोमवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर 236 टीवी चैनलों के लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में राठौड़ ने बताया कि अपलिंक/डाउनलिंक की अनुमति के साथ जून के अंत तक देश में 867 निजी सैटेलाइट टीवी चैनल काम कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि टीवी चैनलों के लाइसेंस विभिन्न कारणों से रद्द किए गए हैं। इनमें से कुछ चैनलों को गृह मंत्रालय ने सुरक्षा मंजूरी देने से इनकार कर दिया, कुछ चैनलों के मालिकों ने खुद इसका निवेदन किया था। वहीं कई चैनल काम नहीं कर रहे थे तो कई चैनलों ने फीस जमा नहीं कराई थी। इसके अलावा कुछ चैनलों के लाइसेंस तय मानकों का पालन न करने के कारण रद्द किए गए हैं। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2015 से जिन 147 चैनलों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं, उनमें करीब 40 न्यूज चैनल हैं।
राष्ट्रविरोधी एजेंडे को बढ़ावा देने वाले चैनलों के खिलाफ मंत्रालय द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में राठौड़ ने बताया कि 'केबल टेलिविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट 1995 के तहत तय किए गए प्रोग्राम और एडवर्टाइजिंग नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सरकार कार्रवाई करती है।
टैग्स राज्यवर्धन सिंह राठौड़ टीवी चैनल न्यूज चैनल नॉन न्यूज चैनल सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय