होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ये झूठी खबर दिखाने पर 13 न्यूज चैनलों के खिलाफ हुआ एक्शन, लगा जुर्माना
ये झूठी खबर दिखाने पर 13 न्यूज चैनलों के खिलाफ हुआ एक्शन, लगा जुर्माना
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पाकिस्तानी मीडिया में चलाई जा रही पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दरअसल पाकिस्तान में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (पीईएमआरए) ने माना कि चैनलों का काम बुनियादी सिद्धातों के खिलाफ था। आखिरकार 27 अगस्त को प्राधिकरण की ओर से 13 चैनलों के खिलाफ जुर्माना ठोका गया। इन चैनलों पर 5-5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इन चैनलों में दुनिया न्यूज, जियो न्यूज, नियो न्यूज, रॉयल न्यूज, खैबर न्यूज, चैनल-24, चैनल-92, न्यूजवन, सच टीवी, रोजे न्यूज, चैनल-5 और जियो तेज टीवी चैनल शामिल हैं।
दरअसल इन चैनलों ने बीती 13 जुलाई को इमरान खान की लंदन में तीसरी शादी की खबरें चलाई थीं। इमरान की पार्टी के इस बारे में विरोध करने पर भी चैनलों ने झूठी खबर प्रसारित की। इस पर पार्टी ने पीईएमआरए में झूठी खबर दिखाने वाले चैनलों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि पार्टी ने चैनलों की ओर से बिना शर्त माफी मांगने के बाद 26 अगस्त को दुनिया टीवी को छोड़कर बाकी सभी चैनलों के खिलाफ की गई अपनी शिकायत वापस ले ली थी।
पीईएमआरए के एक अधिकारी ने बताया, ‘हालांकि पार्टी ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी, लेकिन इसके बाद भी पीईएमआरए ने जुर्माना लगाने का निर्णय किया क्योंकि इस प्रकार की गलत खबरें नियामक की ओर से चैनल मालिकों को जारी टीवी चैनल लाइसेंस की भावना के खिलाफ हैं।
पीईएमआरए ने मीडिया घरानों को जुर्माना नहीं भरने की सूरत में उनके टीवी चैनल का लाइसेंस रद्द करने की भी चेतावनी दी है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स