होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 10 बड़ी मीडिया कंपनियों ने बनाया ये संगठन...
10 बड़ी मीडिया कंपनियों ने बनाया ये संगठन...
देश के ऑनलाइन मार्केट पर मजबूत पकड़ रखने वाली 10 बड़ी मीडिया कंपनियों ने मिलकर...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
देश के ऑनलाइन मार्केट पर मजबूत पकड़ रखने वाली 10 बड़ी मीडिया कंपनियों ने मिलकर एक नया संगठन बनाया है।‘डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन’ (DNPA) नाम से गठित इस संगठन के संस्थापक सदस्यों में ‘दैनिक भास्कर’, ‘इंडिया टुडे ग्रुप’, ‘एनडीटीवी’, ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’,’इंडियन एक्सप्रेस’, ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’, ‘अमर उजाला’, ‘दैनिक जागरण’, ‘इनाडु’ और ‘मलयालम मनोरमा’ शामिल हैं।
इन कंपनियों का देश के ऑनलाइन मार्केट के 70 प्रतिशत शेयर पर कब्जा है। बताया जाता है कि इस संगठन का उद्देश्य भारतीय पाठकों को सभी भाषाओं में विश्वसनीय खबरें उपलब्ध कराना है। इसके अलावा सेल्फ रेगुलेशन का पालन करते हुए इसके सभी सदस्यों के बिजनेस और एडिटोरियल हितों को बढ़ावा देना है।
‘DNPA’ एक स्वः पोषित (self-funded) संगठन है, जिसमें ज़ॉइनिंग फीस के रूप में प्रत्येक पब्लिशिंग हाउस से मामूली योगदान लिया जाता है। इस संगठन में कोई भी ऑनलाइन न्यूज पब्लिशर शामिल हो सकता है। सभी सदस्यों को बोर्ड द्वारा मंजूरी दी जाएगी।
टैग्स