होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee समूह में प्रत्यूषा अग्रवाल का बढ़ा कद, अब निभाएंगी ये भूमिका
Zee समूह में प्रत्यूषा अग्रवाल का बढ़ा कद, अब निभाएंगी ये भूमिका
देश की प्रमुख मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी 'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) ने अपनी चीफ मार्केटिंग ऑफिसर प्रत्यूषा अग्रवाल को नई जिम्मेदारी सौंपी है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
देश की प्रमुख मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी 'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) ने अपनी चीफ मार्केटिंग ऑफिसर प्रत्यूषा अग्रवाल को चीफ कंज्यूमर ऑफिसर (Domestic Broadcast Business) के पद पर प्रमोट किया है। यह पद नया क्रिएट किया गया है। अपनी नई भूमिका में प्रत्यूषा अग्रवाल 'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ के सीईओ (Domestic Broadcast Business) पुनीत मिश्रा को पहले की तरह रिपोर्ट करती रहेंगी।
इस बारे में पुनीत मिश्रा का कहना है, ‘हमारे कंज्यूमर्स की जरूरतें समय के साथ बदल रही हैं और बढ़ रही हैं। पिछले कुछ वर्षों में हमने अपने डोमेस्टिक ब्रॉडकास्ट बिजनेस में कंज्यूमर्स को प्राथमिकता पर रखते हुए उसी दिशा में अपने कार्यों और टीमों को आगे बढ़ाया है।’
वहीं अपनी नई भूमिका के बारे में प्रत्यूषा अग्रवाल का कहना है, ‘आज के दौर में हमारे व्युअर्स की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में उनके दिल को जीतने का एकमात्र तरीका यही है कि उनकी जरूरतों को समझते हुए उस दिशा में आगे बढ़ा जाए।’
बता दें कि ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ को जॉइन करने से पहले प्रत्यूषा अग्रवाल ‘Tata UniStore’ के साथ बतौर मार्केटिंग हेड जुड़ी हुई थीं। इससे पहले वह ‘स्टार इंडिया’ (Star India) में वाइस प्रेजिडेंट (ब्रैंड स्ट्रेटजी) के पद पर भी काम कर चुकी हैं।
प्रत्यूषा ने आईआईटी मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए किया है। प्रत्यूषा ने वर्ष 2002 में ‘हिन्दुस्तान यूनिलीवर’ (Hindustan Unilever) में एरिया सेल्स मैनेजर (पर्सनल प्रॉडक्ट) के पद से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। वह ‘पेप्सोडेंट’ (Pepsodent) की ब्रैंड मैनेजर और ‘सनसिल्क’ (Sunsilk) की रीजनल ब्रैंड मैनेजर भी रह चुकी हैं। ‘हिन्दुस्तान यूनिलीवर को छोड़ने के बाद प्रत्यूषा ने ‘Market Gate Consulting’ में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट के पद पर भी काम किया और वह ‘HDFC Life’ की वाइस प्रेजिडेंट (Marketing and Analytics) भी रह चुकी हैं।
टैग्स पुनीत मिश्रा जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड प्रत्यूषा अग्रवाल कस्टमर एक्सपीरिएंस