होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Zee Network’ का खास कार्यक्रम ‘State Makes The Nation’ कल, जुटेंगी नामचीन हस्तियां
‘Zee Network’ का खास कार्यक्रम ‘State Makes The Nation’ कल, जुटेंगी नामचीन हस्तियां
इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत देश के जाने-माने राजनेता, नीति निर्माता और स्टेकहोल्डर्स जुटेंगे और देश के भविष्य को आकार देने में राज्यों की भूमिका पर अपने विचार रखेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘जी नेटवर्क’ (Zee Network) 2024-25 सीजन के पहले राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘State Makes The Nation’ का आयोजन 27 अगस्त को करने जा रहा है।
दिल्ली स्थित ‘द अशोका’ होटल में सुबह साढ़े नौ बजे से होने जा रहे इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत देश के जाने-माने राजनेता, नीति निर्माता और स्टेकहोल्डर्स जुटेंगे और देश के भविष्य को आकार देने में राज्यों की भूमिका पर अपने विचार रखेंगे।
‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कॉन्क्लेव के तहत इस कार्यक्रम में तमाम पैनल डिस्कशंस और प्रमुख वक्ताओं के संबोधन शामिल होंगे, जिनमें आर्थिक विकास, सामाजिक कल्याण, बुनियादी ढांचे का विकास और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण जैसे राज्यों के विकास के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला जाएगा।
टैग्स जी नेटवर्क स्टेट्स मेक द नेशन एक भारत श्रेष्ठ भारत