होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Sony’ संग विलय के मामले में ‘Zee’ ने इस तरह की खबरों को किया खारिज, कही ये बात
‘Sony’ संग विलय के मामले में ‘Zee’ ने इस तरह की खबरों को किया खारिज, कही ये बात
'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेडट' (ZEEL) ने ‘सोनी’ (Sony) के साथ प्रस्तावित विलय के मामले में उन खबरों को खारिज किया है, जिनमें कहा गया है कि यह डील रद्द हो सकती है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेडट' (ZEEL) ने ‘सोनी’ (Sony) के साथ प्रस्तावित विलय के मामले में उन खबरों को खारिज किया है, जिनमें कहा गया था कि यह डील रद्द हो सकती है। 'जी' ने मंगलवार को ‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज’ (BSE) को सूचित किया है कि वह ‘सोनी’ के साथ विलय को लेकर प्रतिबद्ध है।
‘जी’ की ओर से जारी स्टेटमेंट में कहा गया है, ‘हम दोहराना चाहते हैं कि कंपनी सोनी के साथ विलय के लिए प्रतिबद्ध है और प्रस्तावित विलय को सफलतापूर्वक पूरा करने की दिशा में काम करना जारी रखे हुए है।’
बता दें कि इससे पहले एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि इन दोनों के बीच प्रस्तावित विलय को रद किया जा सकता है। ‘ब्लूमबर्ग’ (Bloomberg) की रिपोर्ट में कहा गया था कि सोनी द्वारा 20 जनवरी से पहले टर्मिनेशन नोटिस जारी किया जा सकता है।
गौरतलब है कि 10 बिलियन डॉलर के इस प्रस्तावित विलय को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI), NSE और BSE, कंपनी के शेयरधारकों और ऋणदाताओं की मंजूरी मिल चुकी है।
टैग्स सोनी जी विलय