होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / फंड जुटाने की तैयारी में जी एंटरटेनमेंट, 6 जून को होगी निदेशक मंडल की बैठक
फंड जुटाने की तैयारी में जी एंटरटेनमेंट, 6 जून को होगी निदेशक मंडल की बैठक
पुनीत गोयनका के नेतृत्व वाली कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जो जानकारी दी उसके मुताबिक, कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक गुरुवार, 6 जून, 2024 को आयोजित की जानी है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) फंड जुटाने की तैयारी कर रही है। ZEEL ने सोमवार को स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि इस मसले पर 6 जून को निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) की बैठक आजोजित की जाएगी, जिसमें इक्विटी शेयर जारी कर, या प्राइवेट प्लेसमेंट, क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट, प्रिफरेंशियल इश्यू इत्यादि के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।
पुनीत गोयनका के नेतृत्व वाली कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जो जानकारी दी उसके मुताबिक, कंपनी के बोर्ड की बैठक गुरुवार, 6 जून, 2024 को आयोजित की जानी है, जिसमें अन्य बातों के साथ-साथ, इक्विटी शेयर या किसी अन्य एलिजिबल सिक्योरिटी (convertible/non-convertible) को परमिसेबल मोड से जारी करके फंड जुटाने पर विचार किया जाएगा, जिसमें प्राइवेट प्लेसमेंट,क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल प्लेसमेंट, प्रिफरेंशियल इश्यू इत्यादि शामिल हैं।
कंपनी ने कहा कि इसके अलावा, इनसाइडर ट्रेडिंग की रोकथाम वाली कंपनी की आचार संहिता के अनुसार, कंपनी की प्रतिभूतियों में लेनदेन के लिए ट्रेडिंग विंडो इस सूचना की तारीख और समय से 6 जून को होने वाली बैठक के समापन के 48 घंटे बाद तक बंद रहेगी।
फंड जुटाने का यह प्रस्ताव ऐसे समय में आया है, जब सोनी ने जी के साथ 1000 करोड़ डॉलर के मेगा मर्जर प्लान को जनवरी की शुरुआत में ही रद्द कर दिया था।
टैग्स मीडिया जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड फंड