होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Z का 3 जुलाई को 'Ask Me Anything' वेबिनार, निवेशक लीडर्स से सीधे कर सकेंगे सवाल-जवाब
Z का 3 जुलाई को 'Ask Me Anything' वेबिनार, निवेशक लीडर्स से सीधे कर सकेंगे सवाल-जवाब
Zee एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों के लिए एक विशेष और इंटरैक्टिव वेबिनार 'Ask Me Anything' (AMA) का आयोजन किया है
Vikas Saxena 7 months ago
Zee एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने शेयरधारकों के लिए एक विशेष और इंटरैक्टिव वेबिनार 'Ask Me Anything' (AMA) का आयोजन किया है, जो 3 जुलाई 2025 को शाम 5:30 बजे आयोजित होगा। इस वेबिनार का उद्देश्य निवेशकों को कंपनी की रणनीतिक पहल और विकास की योजनाओं की गहराई से जानकारी देना है।
इस सत्र की शुरुआत प्रबंधन द्वारा एक संक्षिप्त प्रस्तुति से होगी, जिसके बाद Z के लीडर्स के साथ सीधा सवाल-जवाब सेशन रखा जाएगा, जहां निवेशक अपने सवाल लाइव पूछ सकेंगे।
Z ने अपने आमंत्रण पत्र में कहा है कि यह वेबिनार कंपनी के कंटेंट और टेक्नोलॉजी में परिवर्तन की दिशा में किए गए प्रयासों को साझा करेगा और भविष्य की लाभप्रदता और प्रदर्शन की रणनीतियों पर भी प्रकाश डालेगा।
कंपनी ने वेबिनार से पहले अपनी विस्तृत रणनीति प्रस्तुति www.zee.com पर देखने की सिफारिश की है, ताकि निवेशकों को अधिक संदर्भ मिल सके।
Z ने यह जानकारी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के नियमों के अनुसार, स्टॉक एक्सचेंज को दी है।
टैग्स