होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘संसद टीवी’ का आधिकारिक अकाउंट बंद, दिया गया ये हवाला
‘संसद टीवी’ का आधिकारिक अकाउंट बंद, दिया गया ये हवाला
सोशल वीडियो प्लेटफॉर्म यू-ट्यूब ने ‘संसद टीवी’ के आधिकारिक अकाउंट को बंद कर दिया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
सोशल वीडियो प्लेटफॉर्म यू-ट्यूब ने ‘संसद टीवी’ के आधिकारिक अकाउंट को बंद कर दिया है।
संसद टीवी के यू-ट्यूब अकाउंट पर मंगलवार सुबह एक संदेश के साथ 404 त्रुटि दिखाई दिया, जिसमें कहा गया था कि 'यह पेज उपलब्ध नहीं है। उसके लिए माफ करें। कुछ और खोजने की कोशिश करें।' अब चैनल के पेज पर जाने पर लिखा आ रहा है कि 'यू-ट्यूब के कम्युनिटी गाइडलाइंस के उल्लंघन के लिए इस अकाउंट को बंद कर दिया गया है।'
सोशल मीडिया वेबसाइट 'रेडिट' पर कुछ यूजर्स ने स्क्रीनशॉट और वीडियोज शेयर करके दावा किया कि सोमवार देर रात ‘संसद टीवी’ का यू-ट्यूब अकाउंट हैक हुआ था। ट्विटर पर भी यूजर्स ने यह बात नोटिस की।
दूसरी तरफ, संसद टीवी की ओर से यह आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है कि सोमवार देर रात करीब 1 बजे उसका अकाउंट हैक किया गया था और उसका नाम 'Ethereum' कर दिया गया था, जो कि एक क्रिप्टोकरेंसी है। हैकर ने लाइव स्ट्रीमिंग के साथ भी छेड़छाड़ की है। हालांकि कुछ घंटो बाद उनकी सोशल मीडिया टीम ने इस पर काम शुरू कर दिया था और चैनल को 3.45 बजे तक रीस्टोर कर लिया गया था।
संसद टीवी की ओर से यह भी कहा गया कि यू-ट्यूब सुरक्षा खतरे को संबोधित कर रहा है और इस मुद्दे को जल्द से जल्द हल किया जाएगा। वहीं, इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (सीईआरटी-आईएन), जो भारत में साइबर सिक्योरिटी की नोडल एजेंसी है, उसने भी इस मामले की जानकारी दी और संसद टीवी को अलर्ट किया। बाद में यू-ट्यूब ने सुरक्षा से जुड़े खतरे को स्थायी रूप से ठीक करने का काम शुरू किया और चैनल को जल्द से जल्द रीस्टोर कर लिया जाएगा।
The YouTube channel of Sansad TV was compromised by some scamsters on Feb 15, 2022. Youtube is addressing the security threat and the issue will be resolved asap. pic.twitter.com/k1DI7HmZTh
— SansadTV (@sansad_tv) February 15, 2022
टैग्स चैनल यू-ट्यूब संसद टीवी