होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘यश राज फिल्म्स’ से जुड़े केतन-ओ-राणा, निभाएंगे यह बड़ी भूमिका
‘यश राज फिल्म्स’ से जुड़े केतन-ओ-राणा, निभाएंगे यह बड़ी भूमिका
इससे पहले वह 12 साल से ज्यादा समय से ‘Postman Pictures’ में बतौर फाउंडर, डायरेक्टर और प्रड्यूसर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
देश के प्रमुख प्रॉडक्शन हाउस में शामिल ‘यश राज फिल्म्स’ (Yash Raj Films) ने केतन-ओ-राणा को सीनियर मैनेजर (Production, Post Production Supervisor, VFX Producer) के पद पर नियुक्त किया है।
इससे पहले वह 12 साल से ज्यादा समय से ‘पोस्टमैन पिक्चर्स’ (Postman Pictures) में बतौर फाउंडर, डायरेक्टर और प्रड्यूसर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। ‘पोस्टमैन पिक्चर्स’ के तहत, उन्होंने कई प्रमुख प्रोजेक्ट्स पर काम किया, जिनमें 10PL (10 प्रीमियर लीग) के लिए एक कैंपेन भी शामिल था, जिसमें वीरेंद्र सहवाग ब्रैंड एंबेसडर थे। यह प्रीमियर गली क्रिकेट इवेंट काफी चर्चित रहा।
इसके अलावा, उन्होंने एक्सेल इंडस्ट्रीज के विकेंद्रीकृत कचरा प्रबंधन के लिए 3D एनिमेशन और कॉरपोरेट फिल्में भी बनाई। उन्होंने ‘फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया’ (एफडीसीआई) के लैक्मे फैशन शो के लिए फिल्मांकन और एडिटिंग का काम भी संभाला। पूर्व में केतन-ओ-राणा ने मुक्ता आर्ट्स, B62 स्टूडियोज, बम्बई ड्रीम्स और बालाजी टेलीफिल्म्स जैसी कंपनियों के साथ भी काम किया है।
अपनी लिंक्डइन पोस्ट में राणा ने लिखा है, ‘मैंने वर्षों तक सेट पर काम किया है, जहां रचनात्मकता और वास्तविकता के बीच संतुलन बनाना होता है। अब यश राज फिल्म्स में VFX प्रड्यूसर और पोस्ट-प्रॉडक्शन सुपरवाइजर के रूप में मैं अपने एसोसिएट डायरेक्टर, प्रड्यूसर और स्क्रीनराइटर के अनुभव का लाभ उठाऊंगा। मुझे उन बारीकियों और खास पलों को आकार देना पसंद है जो स्टोरी को नई ऊंचाई पर ले जाते हैं, चाहे वह एक धमाकेदार एक्शन सीन हो या परफेक्ट कट।’
टैग्स यश राज फिल्म्स पोस्टमैन पिक्चर्स केतन ओ राणा