होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IPOY के मंच से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भारतीय महिलाओं की प्रतिभा को कुछ यूं सराहा

IPOY के मंच से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भारतीय महिलाओं की प्रतिभा को कुछ यूं सराहा

‘इंपैक्‍ट पर्सन ऑफ द ईयर 2020’ अवॉर्ड समारोह की मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी थीं। इस मौके पर उनका भाषण छोटा मगर काफी सारगर्भित और प्रभावशाली था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप ने गुरुवार को ‘आईटीसी लिमिटेड’ (ITC Limited) के चेयरमैन और एमडी संजीव पुरी को को ‘इंपैक्‍ट पर्सन ऑफ द ईयर 2020’ (IMPACT Person of the Year 2020) अवॉर्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के ‘द इंपीरियल’ होटल में किया गया।  इस कार्यक्रम में मीडिया, मार्केटिंग और एडवर्टाइजिंग के क्षेत्र  के कुछ सबसे बड़े नाम शामिल थे। समारोह की मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी थीं।

इस मौके पर स्मृति ईऱानी का भाषण छोटा मगर काफी सारगर्भित और प्रभावशाली था। उन्होंने प्रत्येक भारतीय की उपलब्धियों खासकर महिला लीडर्स के जज्बे को सलाम करते हुए इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुईं ‘Nykaa’ की सीईओ और फाउंडर फाल्गुनी नायर और ‘Publicis Groupe’ की सीईओ (साउथ एशिया) अनुप्रिया आचार्य की काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं में काफी क्षमता है और उन्हें सफल होने अथवा अपने काम को पहचान दिलाने के लिए किसी के अहसान की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘हम समय की रेत में अपनी स्थिति की तलाश करती हैं, इसलिए नहीं कि हम दोयम दर्जे की हैं। हम ऐसा इसलिए करती हैं क्योंकि हम सम्मानित महिलाएं हैं। हम प्रोफेशनल रूप से काम करने वाली महिलाएं हैं और हम ऐसी महिलाएं हैं जो हर एक से अलग हैं। इसलिए अगले साल जब महिला नॉमिनीज का मूल्यांकन किया जाए तो इस बात का भी ध्यान रखा जाए, क्योंकि आज इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए नामित हुईं ये दोनों महिलाएं नारी शक्ति का प्रतिबिंब हैं।’

यह कहते हुए कि वह पुरुष विरोधी मानसिकता का हिस्सा नहीं हैं, ईरानी ने कहा, ‘मेरा मानना है कि हमारा राष्ट्र इसलिए समृद्ध है, क्योंकि हमारी (महिलाओं की) भी इसमें भागीदारी है। हम इस साल आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं और दुनिया में हम ही अकेले ऐसे राष्ट्र हैं, जिन्होंने तमाम लड़ाइयां लड़ीं, लेकिन एक स्वतंत्र लोकतंत्र के लिए अहिंसा के रास्ते पर चले। लेकिन इन सारी लड़ाइयों में उस लड़ाई को भी कभी नहीं भूला जा सकता है, जिसमें एक महिला ने अपनी पीठ पर बच्चे को बांधा और घोड़े पर चढ़कर अपने दुश्मनों के खिलाफ तलवार उठाई, क्योंकि उसके पीछे कई पुरुष थे। लोककथाओं और इतिहास में, उन्हें झांसी की रानी के रूप में जाना जाता है, लेकिन भारत को ऐसी तमाम महिलाओं के होने का सौभाग्य प्राप्त है और यह ऐसा होना जारी है। आज के समारोह में इसे देखा भी जा सकता है, जिसमें भी महिलाओं ने अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है।’

प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नामांकित व्यक्तियों की प्रशंसा करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, ‘जैसा कि हम सब यहां ‘इम्पैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर’ का जश्न मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। ऐसे समय में जब दुनिया एक महामारी से घिरी हुई है, मैं हर एक भारतीय नागरिकों की हिम्मत का जश्न मनाना चाहती हूं।

उन्होंने कहा, ‘जब महामारी ने भारत के दरवाजे पर दस्तक दी, तो पूरी दुनिया ने इस बात पर चिंता जाहिर की, यहां के अरबों लोग कैसे सर्वाइव करेंगे। ग्लोबल कारपोरेशंस व बड़े-बड़े सीईओ ने अपने सहयोगियों के साथ इस बात पर चिंता व्यक्त की कि हम अपने गरीबों को कैसे खिलाएंगे। लेकिन हम अपने करदाताओं का धन्यवाद देते हैं, जिनके पैसे की बदौलत ही सरकार 19 महीने तक लिए 800 मिलियन लोगों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराने में सक्षम रही। अब तक 125 करोड़ टीके वितरित किए गए। शुरुआत में हमने पीपीई किट को आयात किया, लेकिन अब हम पीपीई किट के मामले में दुनिया के दूसरे सबसे बड़े निर्यातक बन गए हैं और अब 11,000 से ज्यादा कारखानों से इसका प्रॉडक्शन हो रहा है। महामारी के तीन महीने के भीतर ही हम ऐसा कर पाने में सफल रहे। यह हर भारतीय की कोशिशों का ही नतीजा है।


टैग्स महिला अवॉर्ड स्मृति ईरानी इंपैक्‍ट पर्सन ऑफ द ईयर 2020 एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप द इंपीरियल होटल केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

11 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

11 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

23 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

10 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

10 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

11 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

11 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

23 hours ago