होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया और इस पर पड़ने वाले दबावों को लेकर वरिष्ठ पत्रकार कुमार केतकर ने कही ये बात
मीडिया और इस पर पड़ने वाले दबावों को लेकर वरिष्ठ पत्रकार कुमार केतकर ने कही ये बात
वरिष्ठ पत्रकार और राज्यसभा सदस्य कुमार केतकर ने ‘गवर्नेंस नाउ’ के एमडी कैलाशनाथ अधिकारी के साथ विशेष बातचीत में तमाम पहलुओं पर अपने विचार रखे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
वरिष्ठ पत्रकार और राज्यसभा सदस्य कुमार केतकर का कहना है कि मीडिया लगातार तमाम स्रोतों से दबाव के तहत काम कर रहा है। ‘गवर्नेंस नाउ’ (Governance Now) के एमडी कैलाशनाथ अधिकारी के साथ एक बातचीत में कुमार केतकर ने न्यूज का प्रसार करते समय खासकर ऐसे समय में जब ऐड रेवेन्यू गिर रहा हो, मीडिया पर पड़ने वाले दबाव समेत तमाम अन्य पहलुओं पर अपनी राय रखी।
पब्लिक पॉलिसी प्लेटफॉर्म पर ‘विजिनरी टॉक सीरीज’ (Visionary Talk series) के तहत होने वाले इस वेबिनार के दौरान कुमार केतकर का कहना था कि दुनियाभर में कोई भी कंपनी सर्वाइव नहीं कर सकती है, यदि विभिन्न प्राधिकरणों द्वारा उन पर छोटे-छोटे सवाल उठाए जाते हैं।
केतकर का कहना था कि दुनियाभर में कंपनियां तमाम व्यवसायों को संभालती हैं, लेकिन अति विकसित राष्ट्रों के बाद भी इस बात को लेकर कोई आइडिया नहीं है कि फेसबुक, माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल आदि कंपनियों के साथ कैसे डील करें।
इसके साथ ही केतकर ने कहा कि अर्थव्यवस्था के बिगड़ने और विज्ञापनों की कमी के कारण 24x7 चैनल्स चलाने वाले न्यूज संस्थान मुश्किल में हैं। इस तरह की परिस्थितियों में कुछ निहित स्वार्थों के साथ गठबंधन करना ही एकमात्र तरीका है, जिससे उन्हें न्यूज चैनल्स की खबरों के लिए आर्थिक सहायता का आश्वासन मिल सकता है।
टैग्स राज्यसभा सदस्य गवर्नेंस नाउ कैलाशनाथ अधिकारी विजिनरी टॉक सीरीज विजिनरी टॉक कैलाश अधिकारी कुमार केतकर