होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘IPOY’ के विजेता के नाम से आज उठेगा पर्दा, दौड़ में शामिल हैं ये नाम

‘IPOY’ के विजेता के नाम से आज उठेगा पर्दा, दौड़ में शामिल हैं ये नाम

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री और बीजेपी की मुंबई विंग के प्रेजिडेंट आशीष शेलार होंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

एक्‍सचेंज4मीडिया (exchange4media)  ग्रुप द्वारा मीडिया, मार्केटिंग और एडवर्टाइजिंग के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने और ऊंचाइयों को छूने वालों को हर साल दिया जाने वाले ‘इंपैक्‍ट पर्सन ऑफ द ईयर’ (IMPACT Person of the Year) अवॉर्ड का सिलसिला साल दर साल जारी है।

इसी कड़ी में ‘IMPACT Person of the Year’ 2022 के विजेता के नाम की घोषणा आठ दिसंबर की शाम मुंबई स्थित ताज सांताक्रूज में आयोजित होने वाले एक समारोह में की जाएगी। बता दें कि यह इस कार्यक्रम का 18वां संस्करण है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री और बीजेपी की मुंबई विंग के प्रेजिडेंट आशीष शेलार होंगे। बांद्रा से दो बार के विधायक शेलार वर्ष 2019 में देवेंद्र फडणवीस सरकार में स्कूली शिक्षा और खेल मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं।

बता दें कि इस साल ‘इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर’ के लिए नॉमिनेट होने वालों में अमन गुप्ता, को-फाउंडर और सीएमओ (Boat Lifestyle); दर्पण सांघवी, फाउंडर और सीईओ (Good Glamm Group); वरुण अलघ, को-फाउंडर और सीईओ व गजल अलघ, को-फाउंडर और सीआईओ (Mamaearth); हर्ष जैन, को-फाउंडर और सीईओ (Dream 11); हर्ष मारीवाला, चेयरमैन (Marico Limited); मोहित बर्मन, चेयरमैन (Dabur Limited); एन. चंद्रशेखरन, चेयरमैन (Tata Sons); निसाबा गोदरेज, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (Godrej Consumer Products Ltd); पीयूष बंसल, को-फाउंडर और सीईओ (Lenskart); आर.एस अग्रवाल, को-फाउंडर  और चेयरमैन एमेरिटस व आर.एस. गोयनका, को-फाउंडर और नॉन एग्जिक्यूटिव चेयरमैन (Emami Ltd); संकेत रे, प्रेजिडेंट-इंडिया और साउथवेस्ट एशिया (The Coca-Cola Company); और विनीत सिंह व कौशिक मुखर्जी, को-फाउंडर्स (Sugar Cosmetics) का नाम शामिल है।

बता दें कि इससे पहले यह अवॉर्ड ‘एचयूएल’ (HUL) के तत्कालीन चेयरमैन संजीव मेहता, ‘आईटीसी लिमिटेड’ (ITC Limited) के चेयरमैन और एमडी संजीव पुरी, ‘Byju’s’ के फाउंडर और सीईओ बायजू रवींद्रन, ‘Google India’ के तत्कालीन एमडी राजन आनंदन, ‘Patanjali Ayurved‘ के बाबा रामदेव, ‘Paytm‘ के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा, ‘Times Now और ET Now’ के पूर्व प्रेजिडेंट और तत्कालीन एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी, ‘Zee Entertainment Enterprises Ltd‘ के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका, ‘Times Group‘ के एमडी विनीत जैन, पूर्व सूचना-प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी, ‘Taproot India‘ के फाउंडर एजनेलो डायस, ‘Network18 और Viacom18‘ के तत्कालीन ग्रुप सीईओ हरीश चावला, ‘Star India‘ के तत्कालीन सीईओ उदय शंकर, ‘Network18’ के फाउंडर राघव बहल और ‘CNN-IBN‘ के तत्कालीन एडिटर-इन-चीफ राजदीप सरदेसाई को मिल चुका है।


टैग्स इंपैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर आशीष शेलार आईपीओवाय
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

17 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

17 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

16 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

17 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

17 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

17 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago