होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'मीडिया संवाद' में वरिष्ठ पत्रकार वाशिंद्र मिश्र भी रखेंगे अपने विचार
'मीडिया संवाद' में वरिष्ठ पत्रकार वाशिंद्र मिश्र भी रखेंगे अपने विचार
'मीडिया संवाद 2024' कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार वाशिंद्र मिश्र प्रमुख वक्ता होंगे। वह इस कार्यक्रम में प्रतिष्ठित जूरी सदस्य भी हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' (samachar4media.com) द्वारा तैयार की जा रही 'समाचार4मीडिया पत्रकारिता 40 अंडर 40’ (40 Under 40)' की लिस्ट से 12 अगस्त 2024 को पर्दा उठ जाएगा। दिल्ली में स्थित ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ (IIC) के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में इस लिस्ट में शामिल हुए प्रतिभाशाली पत्रकारों के नामों की घोषणा की जाएगी और उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक इस कार्यक्रम में पहले एडिशन की तरह एक बार फिर मुख्य अतिथि होंगे। यह इस कार्यक्रम का तीसरा एडिशन है।
बता दें कि पुरस्कार वितरण समारोह से पहले 'मीडिया संवाद 2024' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 12 अगस्त को सुबह नौ बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न पैनल चर्चा और वक्ताओं का संबोधन शामिल होगा, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार वाशिंद्र मिश्र प्रमुख वक्ता होंगे। वह इस कार्यक्रम में प्रतिष्ठित जूरी सदस्य भी हैं।
वरिष्ठ टीवी पत्रकार वाशिंद्र मिश्र ने हिंदी न्यूज चैनल ‘जनतंत्र टीवी’ (JANTANTRA TV) के डायरेक्टर (न्यूज) रह चुके हैं। वहीं ‘जनतंत्र टीवी’ में अपनी पहली पारी के दौरान वाशिंद्र मिश्र यहां एडिटर-इन-चीफ की भी भूमिका निभा चुके हैं।
‘जनतंत्र टीवी’ में दोबारा अपनी पारी शुरू करने से पहले वाशिंद मिश्र जयपुर (राजस्थान) की हरिदेव जोशी यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट में राज्यपाल के नॉमिनी के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके अलावा वह विभिन्न पत्रकारिता विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों को पत्रकारिता की बारीकियों से भी रूबरू करा रहे चुके हैं।
बता दें कि वाशिंद्र मिश्र पत्रकारिता की दुनिया में जाना-माना नाम हैं। उनके नेतृत्व में ही ‘जनत्रंत’ टीवी को रिलॉन्च किया गया था। इससे पूर्व करीब एक साल तक ‘नेटवर्क 18’ में अपना योगदान देने के बाद वाशिंद्र मिश्र ने मई 2018 में इस्तीफा दे दिया था। वे कंसल्टिंग एडिटर के तौर पर इस समूह के साथ जुड़े हुए थे।
जून 2017 में नेटवर्क18 समूह का हिस्सा बने वाशिंद्र मिश्र ‘जी मीडिया’ में भी अपना योगदान दे चुके हैं। तब ‘जी मीडिया’ में वह रीजनल चैनल्स के पॉलिटिकल एडिटर थे। उन्हें अप्रैल 2017 में इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके पहले तक वे समूह के रीजनल चैनल ‘इंडिया 24X7’ (India 24x7) के एडिटर की कमान संभाले हुए थे। वह ‘जी न्यूज यूपी/उत्तराखंड’ में भी एडिटर की भूमिका निभा चुके हैं।
वाशिंद्र मिश्र तीन दशक से ज्यादा समय तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें टेलिविजन इंडस्ट्री में करीब दो दशक और प्रिंट इंडस्ट्री में एक दशक से ज्यादा अनुभव है। मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले वाशिंद मिश्र ने लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी से बेस्टर्न हिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। वाशिंद्र मिश्र ने अपने करियर की शुरुआत रांची के एक अंग्रेजी अखबार से की थी। वर्ष 1988 में वे प्रभात खबर और यहां करीब एक साल तक काम करने के बाद 1989 में अमर उजाला के साथ जुड़ गए।
इसके बाद उन्होंने वर्ष 1995 में टाइम्स ऑफ इंडिया, लखनऊ का रुख कर लिया। इस अखबार में करीब दो साल तक अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद उन्होंने 1997 में लखनऊ में ही हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ अपनी नई पारी शुरू की। यहां भी वह करीब दो साल तक ही रहे। इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जाने के प्रयास शुरू कर दिए। उस दौरान उन्हें पता चला कि जी न्यूज को लखनऊ में रिपोर्टिंग सपोर्ट की जरूरत है। इसके बाद उन्होंने मई 1999 से अगस्त 2000 तक ‘जी न्यूज’ के लिए कई स्टोरी कीं।
वर्ष 2008 में ‘जी मीडिया’ के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्री में लगभग तीन वर्षों तक काम किया है, जहां वे अगस्त 2000 से अप्रैल 2003 तक न्यूज व करेंट अफेयर्स के कंटेंट हेड रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वाशिंद्र मिश्र को काशी विद्वत परिषद (Kashi Vidwat Parisha) की ओर से भी सम्मानित किया जा चुका है। वह एक किताब ‘दुनिया के तानाशाहों की दास्तान’ भी लिख चुके हैं।
टैग्स वाशिंद्र मिश्र मीडिया संवाद