होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / शक्ति अवॉर्ड्स 2025: जब मंच पर आईं वो महिलाएं, जिन्होंने बदल दिए परंपरा के नियम

शक्ति अवॉर्ड्स 2025: जब मंच पर आईं वो महिलाएं, जिन्होंने बदल दिए परंपरा के नियम

शक्ति अवॉर्ड्स 2025 ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय महिलाएं सिर्फ समय के साथ नहीं चल रहीं, बल्कि वे अब बदलाव की अगुवाई कर रही हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago

शक्ति अवॉर्ड्स 2025 ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय महिलाएं सिर्फ समय के साथ नहीं चल रहीं, बल्कि वे अब बदलाव की अगुवाई कर रही हैं। इस साल जिन महिलाओं को सम्मानित किया गया, उन्होंने यह परिभाषा ही बदल दी कि आज की नारी क्या है- सशक्त, निडर, भावनात्मक रूप से मजबूत और अपने उद्देश्य के प्रति पूर्णतः समर्पित।

"महिलाएं हमेशा से मजबूत रही हैं, समाज अब बदल रहा है"

कार्यक्रम की शुरुआत एक बेहद दमदार संदेश से हुई: महिलाओं में सदियों से ताकत रही है, चाहे वो शारीरिक सहनशक्ति हो, भावनात्मक गहराई हो या जीवन को जन्म देने और संवारने की क्षमता। ये अंतर्निहित शक्तियां हैं जिन्हें अक्सर समाज ने समझा ही नहीं या कम आंका। लिहाजा यह ताकत जन्मजात है, न कि दी गई कोई कृपा।  

एक वक्ता ने कहा, “ईश्वर ने महिलाओं को दर्द और सुख दोनों को सहन करने की असाधारण शक्ति दी है।” यह विचार समाज की उन सामाजिक धारणाओं को चुनौती देता है, जिन्होंने ऐतिहासिक रूप से महिलाओं की भूमिकाओं को सीमित करने की कोशिश की है।

साहिबा बाली: "महिलाएं नहीं बदलीं, नजरिया बदला है"

एक्ट्रेस और स्पोर्ट्स एंकर साहिबा बाली ने साफ कहा, "महिलाएं हमेशा से मजबूत रही हैं, फर्क बस इतना है कि अब समाज उनकी उस ताकत को देखना और समझना शुरू कर रहा है, क्योंकि समाज अब जाग रहा है।" 

साहिबा का खुद का पारिवारिक इतिहास भी इसी बात की मिसाल है। उनकी दोनों दादियां उस दौर में पायनियर थीं, जब महिलाएं आमतौर पर सीमित भूमिकाओं में होती थीं। एक ने स्कूल की कमान संभाली, दूसरी भारत की शुरुआती महिला बैंकर्स में शामिल थीं। उनकी मां ने वकालत के क्षेत्र में अपनी राह खुद बनाई।

साहिबा के लिए ये कहानियां सिर्फ पारिवारिक गौरव नहीं हैं, बल्कि इस बात का सबूत हैं कि आज जो 'नई ताकत' महिलाओं में देखी जा रही है, वो वास्तव में हमेशा से मौजूद रही है, बस अब उसे पहचान मिल रही है।

सायली भगत: मिस इंडिया से लेकर बिजनेसवुमन तक

सायली भगत, जो मिस इंडिया और बॉलीवुड का सफर तय कर अब एक सफल उद्यमी बन चुकी हैं, ने कहा, “हम सिर्फ ज्यादा नहीं चाहतीं, हम वास्तव में ज्यादा करती हैं। हम छात्रा हैं, मां हैं, नेता हैं, स्ट्रगलर हैं- हर दिन बदलते और खुद को ढालते हुए।”

उनकी मां, जो दर्शकों में मौजूद थीं, उनके लिए प्रेरणा की प्रतीक हैं- एक शांत पर मजबूत ताकत।

सोनिया गर्ग: फैशन के जरिए बनाई खुद की पहचान

फैशन और लाइफस्टाइल कंटेंट क्रिएटर सोनिया गर्ग को अक्सर ये सुनने को मिलता है कि "ये तो असली काम नहीं है।" लेकिन उन्होंने इस माध्यम को अपना मंच बनाया और खुद की एक पहचान बनाई। उन्होंने कहा, “महिलाएं सिर्फ कंटेंट नहीं बना रहीं, वे साम्राज्य खड़ा कर रही हैं।”

डॉ. जय मदान: जब आध्यात्म जुड़ा नारी-शक्ति से

प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य और वक्ता डॉ. जय मदान ने कहा, “बिना शक्ति के शिव भी शव हैं। नारी ही प्रकृति है, वही गति है, वही सृजन है।”

उन्होंने वास्तु शास्त्र के संदर्भ में बताया:

दक्षिण दिशा: प्रसिद्धि

उत्तर दिशा: अवसर

पूर्व: रिश्ते

पश्चिम: धन

उनका सार था, “शक्ति का मतलब वर्चस्व नहीं, बल्कि गति, सम्मान और सृजन है।”

OTT प्लेटफॉर्म्स ने महिलाओं के लिए खोले नए दरवाजे

साहिबा बाली ने बताया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जैसे नेटफ्लिक्स और प्राइम ने नए टैलेंट, खासकर महिलाओं के लिए, मौके पैदा किए, जो पहले हमेशा बंद ही रहते थे। उन्होंने कहा, “पहले हर पोस्टर पर वही कुछ ही चेहरे नजर आते थे। अब नए टैलेंट, खासकर महिलाओं के लिए सच में जगह बन रही है और ये बदलाव स्थायी है।”

OTT अब सिर्फ एक सीढ़ी नहीं, बल्कि एक ऐसा मुख्य प्लेटफॉर्म बन चुका है, जो ज्यादा निष्पक्ष, खुला और सत्ता-संतुलन को बदलने वाला है। सच्चाई साफ है: शक्ति कभी बाहर नहीं थी, बस देखी नहीं गई थी

आज डिजिटल क्रिएटर्स हों, बिजनेसवुमन हों या घर-बाहर की जिम्मेदारी निभाती मां- सच्चाई यही है कि हर रोल में महिलाएं बता रही हैं कि वे हमेशा से ताकतवर थीं। उनके पास कभी शक्ति की कमी नहीं रही। फर्क बस इतना है कि अब दुनिया उसे देखना शुरू कर रही है।

जैसा साहिबा ने अंत में कहा, “पहचान मिलना अच्छा लगता है, लेकिन असली शक्ति? वो तो हमारे भीतर हमेशा से थी और अब हम एक-दूसरे के साथ उसे साझा कर रहे हैं।”

जानिए, We Women Want Conclave के बारे में

यह कार्यक्रम महिलाओं की उपलब्धियों को सेलिब्रेट करने और उनकी रोजमर्रा की चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए आयोजित किया गया था। इसमें शशि थरूर, दिया मिर्जा, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, एकता कपूर, नेहा धूपिया और सनी लियोनी जैसे प्रमुख नाम शामिल हुए।

‘We Women Want’ एक साप्ताहिक शो है, जो NewsX पर प्रसारित होता है और महिलाओं से जुड़े मुद्दों जैसे घरेलू हिंसा, IVF, ब्रेस्ट कैंसर, सिंगल पेरेंटिंग और वर्कप्लेस में चुनौतियों पर चर्चा करता है। यह शो न सिर्फ सफल महिलाओं की कहानी दिखाता है, बल्कि उन महिलाओं को भी जगह देता है जो संघर्ष कर रही हैं।

यह शो अब सिर्फ एक टॉक शो नहीं, बल्कि एक मंच बन गया है, जहां महिलाएं खुलकर बोल सकती हैं, सुनी जाती हैं और जरूरत पड़ने पर मदद भी पा सकती हैं।

पूरी बातचीत यहां देखें वीडियो: 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

1 hour ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

4 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

1 hour ago

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

7 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

7 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

4 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago