होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / क्रिकेट प्रशंसकों के लिए ABP न्यूज शुरू करेगा विशेष प्रोग्राम

क्रिकेट प्रशंसकों के लिए ABP न्यूज शुरू करेगा विशेष प्रोग्राम

तीन दिन बाद देश के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक IPL का आगाज होने वाला है। ऐसे में हिंदी न्यूज चैनल ‘एबीपी न्यूज’ ने ‘वाह क्रिकेट’ नाम से प्रशंसकों के लिए एक विशेष प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

तीन दिन बाद देश के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आगाज होने वाला है। ऐसे में हिंदी न्यूज चैनल ‘एबीपी न्यूज’ ने ‘वाह क्रिकेट’ नाम से प्रशंसकों के लिए एक विशेष प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है।

दुनियाभर में सभी तरह के खेलों को रद्द किए जाने के कई महीने बाद अब 19 सितंबर से आईपीएल एक नई ताजगी, सकारात्मक और समान्य तरीके से शुरू किया जा रहा है। इस बीच, महान बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, जिसके बाद दुनिया भर के प्रशंसकों को उनकी उपस्थिति का इंतजार है। जनता के बीच इस उत्साह को बढ़ाने और उनकी उम्मीदों को पूरा करने के लिए ही एबीपी न्यूज एक बेहतरीन शो ‘वाह क्रिकेट’ लाया है, जिसे हर रोज आईपीएल के दिन से ही टेलीकास्ट किया जाएगा।

‘वाह क्रिकेट’ 30 मिनट का एक दैनिक शो होगा, जो दर्शकों को 20-20 टूर्नामेंट के सभी नवीनतम अपडेट प्रदान करेगा। इस शो के एक्सपर्ट पैनल में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के साथ भारतीय महिला क्रिकेटर लतिका कुमारी और नेहा तंवर शामिल होंगी, ये सभी मिलकर ‘एक्सपर्ट पैनल डिस्कशन’ में दर्शकों के लिए 360 डिग्री का विश्लेषण करेंगे।

कार्यक्रम में ‘फैंटसी क्रिकेट सेगमेंट’ भी शामिल किया जाएगा, जिसमें विभिन्न फैंटसी लीग्स में खिलाड़ियों और टीम चयन पर भविष्यवाणियां की जाएंगी। इसे एक प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर, एक महिला एंकर और एक डेटा विश्लेषक द्वारा सामूहिक रूप से होस्ट किया जाएगा। इसके अलावा कॉमेंट्री बॉक्स (Commentary Box) नाम से भी एक मजेदार और व्यंग्यात्मक सेगमेंट शुरू किया जाएगा।

इन सबके अतिरिक्त एबीपी न्यूज के मॉर्निंग शो 'नमस्ते भारत' में 5-मिनट का एक विशेष सेगमेंट भी होगा, जो एक दिन पहले हुए मैचों की जानकारी देगा और आगामी मैचों पर चर्चा करेगा। 


टैग्स एबीपी न्यूज आईपीएल वाह क्रिकेट 20-20 लीग
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

17 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

17 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

16 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

16 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

17 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

17 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago