होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस कंपनी के बोर्ड ऑफ एडवाइजर्स में शामिल हुए Viacom 18 के पूर्व COO राज नायक
इस कंपनी के बोर्ड ऑफ एडवाइजर्स में शामिल हुए Viacom 18 के पूर्व COO राज नायक
वह भारत में व्यावसायिक इकाइयों के विकास के लिए कंपनी के को-फाउंडर अभयानंद सिंह और इंडिया पार्टनर पीयूष सिंह को सलाह देने का काम करेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
सिंगापुर की कंटेंट मीडिया और एंटरटेनमेंट इन्वेस्टमेंट होल्डिंग कंपनी ‘विस्तास मीडिया कैपिटल’ (Vistas Media Capital) ने ‘वायकॉम18’ (Viacom 18) के पूर्व सीओओ और ‘हाउस ऑफ चीयर’ (House Of Cheer) कंपनी के एमडी व फाउंडर राज नायक को अपने बोर्ड ऑफ एडवाइजर्स (board of advisors) में शामिल किया है।
वह भारत में व्यावसायिक इकाइयों के विकास के लिए कंपनी के को-फाउंडर अभयानंद सिंह और इंडिया पार्टनर पीयूष सिंह को सलाह देने का काम करेंगे। वह कंपनी को स्ट्रैटेजी बनाने में भी सहयोग करेंगे, ताकि विस्तास मीडिया और इसके बिजनेस को भारत में विकास के रास्ते पर ले जाया जा सके। इसके अलावा वह मार्केट में लॉन्च होने वाली कंपनी की कुछ अन्य पहलों (initiatives) में भी अहम भूमिका निभाएंगे।
विस्तास मीडिया की सहयोगी कंपनी गोल्डन रेशियो फिल्म्स (Golden Ratio Films) भारत में कंटेंट के क्षेत्र में काफी सक्रिय है। इसने हाल ही में सोनीलिव (Sony Liv) पर ‘भोंसले’ (Bhonsle) मूवी रिलीज की है। कंपनी में राज नायक की नियुक्ति को लेकर ‘विस्तास मीडिया कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड’ के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर अभयानंद सिंह का कहना है, ‘बोर्ड में राज नायक की नियुक्ति को लेकर हम काफी रोमांचित हैं। भारत में अपने संचालन में हमें उनके विशाल अनुभव का काफी लाभ मिलेगा।’
इस नियुक्ति के बारे में राज नायक का कहना है, ‘मीडिया और एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस भूमिका ने मुझे विस्ता कैपिटल की रोमांचक यात्रा का हिस्सा बनने का अवसर दिया है, जिनके पास काफी महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं। इस भूमिका के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि इसके साथ इस क्षेत्र में मेरी अन्य योजनाओं को लेकर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है।’
टैग्स राज नायक विस्तास मीडिया कैपिटल अभयानंद सिंह पीयूष सिंह