होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / UNI में विश्वास त्रिपाठी को फिर मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

UNI में विश्वास त्रिपाठी को फिर मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

उनकी यह नियुक्ति दो साल के लिए की गई है। शनिवार को हुई बोर्ड मीटिंग में यह फैसला लिया गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

विश्वास त्रिपाठी को एक बार फिर ‘यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया’ (UNI) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का चेयरमैन चुना गया है। उनकी यह नियुक्ति दो साल के लिए की गई है। शनिवार को हुई बोर्ड मीटिंग में यह फैसला लिया गया।  

त्रिपाठी ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (ब्रिक्स सीसीआई) के चेयरमैन भी हैं। ब्रिक्स देशों का यह संगठन पड़ोसी और मित्र देशों के साथ वाणिज्य और उद्योग को बढ़ावा देता है। त्रिपाठी पिछले साल अगस्त में गैर सरकारी संगठन ‘स्टेयर्स फाउंडेशन’ (STAIRS Foundation) के बोर्ड में शामिल हुए थे। यह संगठन देश भर में खेलों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा मार्गदर्शन प्रदान करता है। वह दिल्ली फ्लाइंग क्लब की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य भी हैं।

विश्वास त्रिपाठी देश की जानी मानी चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म ‘वी सहाय त्रिपाठी एंड कंपनी’ (V Sahai Tripathi and Co) के पार्टनर भी हैं। वह ई-गर्वनेंस, ई बैंकिंग और फाइनेंसियल सर्विसेज की मार्केटिंग पर तमाम किताबें भी लिख चुके हैं।

‘उर्वरा एग्रो बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड’ (Urvara Agro Biotech Pvt Ltd) के चेयरमैन होने के साथ ही वह ‘फाउंडेशन ऑफ ऑर्गनाइजेशन रिसर्च एंड एजुकेशन’ (FORE) के सदस्य हैं । इसके अलावा वह ‘इंटरनेशनल जर्नलिस्ट सेंटर’ (International Journalist Centre) के लाइफ टाइम मेंबर भी हैं।

अपने करियर के दौरान त्रिपाठी ने कई संगठनों को लाभदायक और टिकाऊ उद्यम बनाने में काफी मदद की है। उन्होंने ‘ईएनआरआई ओमनीकेयर’ (eNRI OmniCare) को वित्तीय संचालन में भी मार्गदर्शन दिया है। वह कृषि के क्षेत्र में काम करने वाली ‘रोज मल्टीस्टेट मल्टी परपज को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड’ (Rose Multistate Multi purpose co-operative society Limited) के चेयरमैन पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएट विश्वास त्रिपाठी ने वर्ष 1988 में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) से चार्टर्ड अकाउंटेंट की डिग्री ली है। इसके अलावा वह ज्योतिषशास्त्र में ‘ज्योतिष प्रवीन’ हैं और ज्योतिष विज्ञान के अध्ययन में उनकी खासी दिलचस्पी है। उन्हें मैनेजमेंट कंसल्टेंसी, कॉरपोरेट एडवाइजरी, लेखा परीक्षा एवं कराधान और निवेश योजना और व्यावसायिक सलाहकार सेवाएं व व्यवसाय विकास और व्यवसायिक प्रबंधन के क्षेत्र में विशेष अनुभव है।


टैग्स यूएनआई यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया चेयरमैन विश्वास त्रिपाठी
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

19 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

19 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

19 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

19 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

19 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

20 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago