होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / WPP मीडिया साउथ एशिया की एग्जिक्यूटिव कमेटी में शामिल हुए विशन हरदासानी

WPP मीडिया साउथ एशिया की एग्जिक्यूटिव कमेटी में शामिल हुए विशन हरदासानी

बतौर मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) विशन हरदासानी WPP मीडिया साउथ एशिया में वित्तीय गवर्नेंस और अनुपालन (Compliance) की दिशा में मार्गदर्शन करेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago

WPP मीडिया साउथ एशिया ने अपनी लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव करते हुए नई टीम की घोषणा की है। इस रणनीतिक पहल का उद्देश्य क्षेत्र में इनोवेशन को बढ़ावा देना और मार्केटिंग के ठोस व मापनीय परिणाम सुनिश्चित करना है।

इस बदलाव के तहत विशन हरदासानी को एग्जिक्यूटिव कमेटी में शामिल किया गया है। बतौर मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) विशन हरदासानी WPP मीडिया साउथ एशिया में वित्तीय गवर्नेंस और अनुपालन (Compliance) की दिशा में मार्गदर्शन करेंगे।

मुख्य वित्तीय अधिकारी के तौर पर विशन हरदासानी अब WPP मीडिया साउथ एशिया के ट्रांसफॉर्मेशन में रणनीतिक और संचालन से जुड़ी वित्तीय भूमिका निभा रहे हैं। 2016 से वे ग्रुपएम (GroupM) के साउथ एशिया CFO के रूप में कार्यरत हैं और इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में वित्तीय और कानूनी ढांचे को मजबूती से संभाला है। उनके नेतृत्व में क्लाइंट ऑपरेशंस और बैकएंड आर्किटेक्चर में कई अहम बदलाव हुए हैं।

विशन हरदासानी को मीडिया और एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में दो दशक से भी ज्यादा का अनुभव है। वर्ष 2016 में उन्होंने ग्रुपएम इंडिया के CFO के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। वर्तमान में वे पूरे साउथ एशिया में संगठन के वित्तीय और कानूनी मामलों का नेतृत्व कर रहे हैं। वे बैकएंड और क्लाइंट-फेसिंग दोनों मोर्चों पर भविष्य के लिए बदलाव ला रहे हैं और संगठन के CEO के साथ मिलकर रणनीतिक योजनाओं में भाग ले रहे हैं।

अपने करियर के दौरान हरदासानी ने कॉन्डे नास्ट इंडिया, KPMG एडवाइजरी और मैककैन एरिक्सन जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में काम किया है। उनका अनुभव बजटिंग, अनुपालन, रिस्क गर्वनेंस और कैपिटल स्ट्रैटेजी जैसे प्रमुख क्षेत्रों तक फैला हुआ है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

3 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

3 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

16 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

2 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

3 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

3 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

3 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

15 hours ago