होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘डिज्नी स्टार’ में विशाल कौल का कद बढ़ा, अब मिली यह जिम्मेदारी
‘डिज्नी स्टार’ में विशाल कौल का कद बढ़ा, अब मिली यह जिम्मेदारी
बता दें कि कौल करीब आठ साल से ‘डिज्नी स्टार’ के साथ जुड़े हुए हैं। इससे पहले वह इस संस्थान में स्टार स्पोर्ट्स में सीनियर मैनेजर (मार्केटिंग) के पद पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘डिज्नी स्टार’ (Disney Star) ने विशाल कौल को एसोसिएट डायरेक्टर (मार्केटिंग) के पद पर प्रमोट किया है। अपनी इस भूमिका में वह प्रो कबड्डी लीग (Mashal Sports) के लिए मार्केटिंग हेड की भूमिका निभाएंगे।
विशाल कौल ने अपने लिंक्डइन पेज पर यह जानकारी शेयर की है। उन्होंने लिखा है, ‘मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि मुझे डिज्नी स्टार में एसोसिएट डायरेक्टर के पद पर प्रमोट किया गया है। यहां मैं प्रो कबड्डी लीग (मशाल स्पोर्ट्स) के लिए मार्केटिंग हेड की जिम्मेदारी संभालूंगा। इतने सपोर्ट और प्रोत्साहन के लिए आप सभी को मेरा हार्दिक आभार। ऐतिहासिक 10वें एडिशन के तहत मशाल स्पोर्ट्स में रोमांचक यात्रा की शुरुआत का इंतजार कर रहा हूं।’
बता दें कि कौल करीब आठ साल से ‘डिज्नी स्टार’ के साथ जुड़े हुए हैं। इससे पहले वह इस संस्थान में स्टार स्पोर्ट्स में सीनियर मैनेजर (मार्केटिंग) के पद पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके अलावा पूर्व में वह ‘Times Now’, ‘Ogilvy & Mather’, ‘Percept/H Pvt. Ltd’ और ‘Axii Studioworx’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं।
टैग्स प्रमोशन डिज्नी स्टार इंडिया एसोसिएट डायरेक्टर विशाल कौल