होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें, बेस्ट न्यूज चैनल्स का अवॉर्ड जीतने पर क्या बोलीं इंडिया टुडे ग्रुप की कली पुरी
जानें, बेस्ट न्यूज चैनल्स का अवॉर्ड जीतने पर क्या बोलीं इंडिया टुडे ग्रुप की कली पुरी
‘इंडिया टुडे ग्रुप’ (India today Group) ने हिंदी, अंग्रेजी और डिजिटल श्रेणी में अधिकांश अवॉर्ड्स जीतकर रिकॉर्ड अपने नाम किया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
देश में टेलिविजन न्यू ज इंडस्ट्री को नई दिशा देने और इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम योगदान देने वालों को सम्मानित करने के लिए बहुप्रतिष्ठित ‘एक्स चेंज4मीडिया न्यूमज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) का आयोजन 22 फरवरी को नोएडा के रेडिसन ब्लू होटल में किया गया। इनबा का यह 12वां एडिशन था। समारोह में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्य अतिथि थे।
‘एक्सचेंज फॉर मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) के दौरान ‘इंडिया टुडे ग्रुप’ (India today Group) ने हिंदी, अंग्रेजी और डिजिटल श्रेणी में अधिकांश अवॉर्ड्स जीतकर रिकॉर्ड अपने नाम किया।
इंडिया टुडे ग्रुप के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। तो वहीं, टीवी टुडे नेटवर्क के न्यूज डायरेक्टर और ‘आजतक’ के मैनेजिंग एडिटर सुप्रिय प्रसाद को ‘एडिटर-इन-चीफ ऑफ द ईयर’ के सम्मान से नवाजा गया। आजतक के एग्जिक्यूटिव एडिटर रोहित सरदाना और एग्जिक्यूटिव एडिटर अंजना ओम कश्यप को सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल एंकर की कैटगरी में क्रमश: फर्स्ट और सेकेंड रनरअप के तौर पर रखा गया। वहीं रोहित सरदाना ने बेस्ट स्पॉट न्यूज रिपोर्टिंग का खिताब भी अपने नाम किया। ‘दी लल्लनटॉप’ को साल 2019 में शानदार काम के लिए सर्वश्रेष्ठ डिजिटल मीडिया न्यूज चैनल के पुरस्कार से नवाजा गया।
इस मौके पर इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी ने कहा, लोकसभा चुनाव किसी भी न्यूज चैनल के लिए परीक्षण की तरह होता है, क्योंकि हर चैनल अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता है। इस साल अवॉर्ड जीतना और भी खास है, वो इसलिए क्योंकि हमारे न्यूजरूम में विविधता है। वहीं आजतक के सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल का अवॉर्ड जीतने पर उन्होंने कहा कि यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है और ये बात कि आजतक लीडरशिप की गारंटी है अपने आप में ही खासियत है। मैं यह भी कहना चाहूंगी कि बतौर टीम हमने सभी बड़े अवॉर्ड्स जीते हैं, चाहे वो हिंदी हो, अंग्रेजी हो या डिजिटल। यही बात हमें बाकियों से आगे खड़ा करती है। द्विभाषी फायदा होने के कारण हमें इंडिया और भारत को समझने में आसानी होती है, इसलिए भविष्य और भी उज्ज्वल है।
ENBA अवॉर्ड्स में ‘आजतक’ (Aaj Tak) की सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर श्वेता सिंह के प्रोग्राम ‘श्वेत पत्र’ को बेस्ट बिजनेस प्रोग्राम से नवाजा गया है। श्वेता सिंह के ही प्रोग्राम ‘सीधी बात’ को बेस्ट टॉक शो का अवॉर्ड मिला है। बेस्ट यूज ऑफ टेक्नोलॉजी का भी अवॉर्ड आजतक के खाते में गया। ये पुरस्कार नवीन बिष्ट को दिया गया है। सर्वश्रेष्ठ करेंट अफेयर्स (अंग्रेजी) का अवॉर्ड इंडिया टुडे को ‘रेड रिपोर्ट: छत्तीसगढ़’ के लिए दिया गया।
देखिए, अवॉर्ड की लिस्ट-
इंडिया टुडे के 'रेड रिपोर्ट: छत्तीसगढ़' को बेस्ट करेंट अफेयर का ENBA अवॉर्ड
इंडिया टुडे के ‘न्यूजट्रैक’ को बेस्ट लेट प्राइम टाइम शो (इंग्लिश) का enba अवॉर्ड
राजदीप सरदेसाई को बेस्ट स्पॉट न्यूज रिपोर्टिंग (इंग्लिश) का enba अवॉर्ड
नवीन बिष्ट को बेस्ट यूज ऑफ टेक्नोलॉजी का enba अवॉर्ड
रोहित सरदाना को बेस्ट स्पॉट न्यूज रिपोर्टिंग का enba अवॉर्ड
'सीधी बात' कार्यक्रम को बेस्ट टॉक शो (हिंदी) का enba अवॉर्ड
आजतक के कार्यक्रम 'खबरदार' को बेस्ट करेंट अफेयर का enba अवॉर्ड
'श्वेतपत्र' कार्यक्रम को बेस्ट बिजनेस प्रोग्राम (हिंदी) का enba अवॉर्ड
इंडिया टुडे के 'कैंपस फेस-ऑफ' को बेस्ट टॉक शो (इंग्लिश) का enba अवॉर्ड
Vice chairperson of india today group kalli purie says we have diversity in news room
टैग्स आजतक इंडिया टुडे कली पुरी रोहित सरदाना अंजना ओम कश्यप