होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वायकॉम18-स्टार इंडिया का जॉइंट वेंचर इंडस्ट्री को नई दिशा देने का एक अनूठा अवसर: उदय शंकर
वायकॉम18-स्टार इंडिया का जॉइंट वेंचर इंडस्ट्री को नई दिशा देने का एक अनूठा अवसर: उदय शंकर
नए संयुक्त उपक्रम (जॉइंट वेंचर) का नाम JioStar रखा गया है और इससे भारत के एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक नए युग की शुरुआत होने की उम्मीद है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
'रिलायंस इंडस्ट्रीज' (Reliance Industries) की 'वायकॉम18' (Viacom18) और डिज्नी (Disney) की 'स्टार इंडिया' (Star India) के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित विलय आखिरकार हो रहा है। यह विलय भारत के मीडिया परिदृश्य में आने वाले वर्षों में बड़े बदलाव लाने वाला है।
नए संयुक्त उपक्रम (जॉइंट वेंचर) का नाम JioStar रखा गया है और इससे भारत के एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक नए युग की शुरुआत होने की उम्मीद है।
इस अवसर पर नए संयुक्त उपक्रम के वाइस चेयरपर्सन और Bodhi Tree Systems के को-फाउंडर उदय शंकर ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, "जेम्स और मैं भारत में मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बदलाव लाने के इस सफर में साझेदार बनने के लिए उत्साहित हैं। यह नया संगठन उपभोक्ताओं को असाधारण रचनात्मकता, बदलाव और आधुनिक अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। जैसे-जैसे मीडिया उपभोग एकीकृत टीवी-डिजिटल इकोसिस्टम की ओर बढ़ रहा है, Viacom18 और Star India का यह विलय इंडस्ट्री को पुनः व्यवस्थित करने और देश भर में विभिन्न प्रकार के उपभोक्ताओं की बेहतर सेवा करने का अनूठा अवसर प्रदान करता है। हम मिलकर भारत का सबसे बड़ा एकीकृत मीडिया प्लेटफार्म बनाने का लक्ष्य रखते हैं, जो इनोवेटिव और रोमांचक तरीकों से अद्वितीय अनुभव प्रदान करेगा।”
टैग्स उदय शंकर स्टार इंडिया वायकॉम18 डिज्नी रिलायस इंडस्ट्रीज